ePaper

Business Ideas: नवरात्र से दिवाली तक जबरदस्त चलेंगे ये बिजनेस, कम पूंजी में भी जमकर होगी कमाई

Updated at : 03 Oct 2023 12:53 PM (IST)
विज्ञापन
Business Ideas: नवरात्र से दिवाली तक जबरदस्त चलेंगे ये बिजनेस, कम पूंजी में भी जमकर होगी कमाई

Festive Season Business Idea: नवरात्र की शुरूआत से साथ देश में त्योहारी सीजन की शुरूआत हो जाएगी. नवरात्र के बाद दीवाली से लेकर छठ तक पूरे देश में उल्लास का वातावरण रहता है. इस त्योहारी सीजन में बाजार में रौनक बढ़ जाती है. मांग तेज होने से कमाई भी अच्छी होती है.

विज्ञापन
undefined

Festive Season Business Idea: नवरात्र की शुरूआत से साथ देश में त्योहारी सीजन की शुरूआत हो जाएगी. नवरात्र के बाद दीवाली से लेकर छठ तक पूरे देश में उल्लास का वातावरण रहता है. इस त्योहारी सीजन में बाजार में रौनक बढ़ जाती है. मांग तेज होने से कमाई भी अच्छी होती है. ऐसे में आप भी चाहें तो अच्छी कमाई कर सकते हैं. ऐसे हम आपको कुछ बिजनेस आईडिया बताते हैं, जिससे आप कम पैसे निवेश करके ज्यादा से ज्यादा प्रॉफिट कमा सकते हैं.

undefined

पूजा आइटम की दुकान

भारत कई धर्मों और भाषाओं का देश है, यहां विभिन्न रीति-रिवाज और परंपराएं हैं जिनका लोग पालन करते हैं. विभिन्न रीति-रिवाजों में शामिल होने के लिए धार्मिक वस्तुओं की आवश्यकताएं अलग-अलग हैं. दीया, धूप, मूर्ति और शंख जैसी धार्मिक वस्तुएं हमेशा मांग में रहती हैं. हालांकि, इनकी मांग दशहरा के समय काफी ज्यादा बढ़ जाता है.

undefined

मूर्ति बनाना

अगर आप रचनात्मक हैं और आपके पास मूर्ति बनाने का हुनर ​​है तो आप मूर्ति बनाने का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं. हम मूर्तिपूजक देश हैं और गणेश चतुर्थी, दुर्गा पूजा आदि त्योहारों के दौरान मूर्तियों की भारी मांग रहती है.

undefined

मोमबत्ती बनाना

मोमबत्ती बनाना एक कला है लेकिन यदि आप सीमांत निवेश के माध्यम से उपलब्ध मशीनरी का उपयोग करके थोक ऑर्डर प्रदान करते हैं तो आप इस कला को एक लाभदायक व्यवसाय बना सकते हैं.

Also Read: डॉलर की मजबूती एशिया की करेंसी के लिए बड़ी खतरे की घंटी, रसातल में पहुंचा येन, जानें रूपये की स्थिति
undefined

मिट्टी के दीये

दशहरा से लेकर दिवाली तक मिट्टी के दीयों की मांग सबसे ज्यादा बाजार में रहती है. दशहरा में रोज पूजा करने के लिए ज्यादातर माता के भक्त मिट्टी के दीये जलाते हैं. इसके साथ ही, दीवाली पर तो बिना दीया के किसी घर में पूजा या सजावट ही नहीं होती है.

undefined

सजावटी सामान

त्योहारी सीजन में हर कोई अपने घर या दुकान को सजाने के लिए कुछ न कुछ जरूर खरीदता है. ऐसे में होम डेकोरेट प्रॉडक्ट्स की मांग जबरदस्त रहती है. इनमें प्लास्टिक के सजावटी आइट्मस और इलेक्ट्रॉनिक आइट्मस समेत कई प्रोडक्ट्स शामिल है. आप इन्हें सीधे थोक बाजार से खरीदकर रिटेल में बेच सकते हैं. किसी भी बाजार या सोसाइटी के बाहर इन्हें गाड़ियों पर रखकर खुले में बेचा सकता है.

Also Read: पिता ने दिया ताना तो छोटी दुकान से बना दी 2130 करोड़ की कंपनी, जानें ‘Wow Momos’ की पूरी कहानी
undefined

इलेक्ट्रॉनिक्स लाइट्स

दशहरा और दिवाली पर हर गली घर और नुक्कड़ सजावटी लाइट्स की रोशनी से जगमग रहता है. ऐसे में कोई भी आदमी अपने घरों को सजाने के लिए किसी तरह का कसर नहीं छोड़ता है. इन दिनों में इलेक्ट्रॉनिक लाइट्स की काफी डिमांड रहती है. इलेक्ट्रॉनिक्स लाइट्स की आप थोक या खुदरा बिक्री की दुकान लगा सकते हैं.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Madhuresh Narayan is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola