Diwali Muhurat Trading: दिवाली पर एक घंटे के लिए खुला शेयर बाजार, इस दौरान शुभ माना जाता है निवेश

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

Diwali Muhurat Trading: दिवाली के दिन वैसे तो शेयर बाजार बंद रहता है, लेकिन मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए यह एक घंटे के लिए खुलता है और इस दौरान शेयरों की खरीद-बिक्री होती है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन मुहूर्त ट्रेडिंग से समृद्धि आती है और पूरे साल निवेशकों पर धन बरसता है.

विज्ञापन

Diwali Muhurat Trading 2022: हर साल की तरह आज भी दीपावली के दिन शेयर बाजार एक घंटे के लिए खुला है. दिवाली के दिन शेयर बाजार में एक घंटे के लिए मुहूर्त ट्रेडिंग की परंपरा दशकों पुरानी है. मुहूर्त ट्रेडिंग का चलन बीएसई में 1957 और एनएसई में 1992 में शुरू हुआ था. आज दीपावली है और हर बार की तरह आज भी शाम 6.15 से 7.15 के बीच बाजार में ट्रेडिंग होगी. इस एक घंटे में निवेशक सांकेतिक रूप से अपना छोटा निवेश करके बाजार की परंपरा को निभाते हैं. ऐसी मान्यता है कि इस दिन मुहूर्त ट्रेडिंग से समृद्धि आती है और पूरे साल निवेशकों पर धन बरसता है. दिवाली के दिन एक घंटे के लिए इक्विटी, करेंसी एंड कमोडिटी मार्केट व इक्विटी फ्यूचर एंड ऑप्शन तीनों में यह ट्रेडिंग होती है.

नोट कर लें समय

बीएसई की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 24 अक्टूबर को शाम 6 बजे से प्री ओपन सत्र शुरू हुआ और यह 6.08 बजे समाप्त हुआ. इसके बाद आम निवेशकों के लिए 6.15 बजे से कारोबार की शुरुआत होगी, जो एक घंटे तक 7.15 बजे तक चलेगा. दीपावली के दिन निवेश को शुभ माना जाता है और इस दिन अधिकांश बड़े निवेशक या कंपनियां शेयर बाजार में खरीद-बिक्री करती हैं. मुहूर्त ट्रेडिंग को छोड़ दें, तो दिवाली के दिन शेयर मार्केट सुबह नहीं खुलेगा. इसका मतलब यह हुआ कि दिवाली के दिन जिसे भी निवेश करना होगा, उसके पास सिर्फ एक घंटे का समय रहेगा. मंगलवार को शेयर मार्केट फिर से अपने सामान्य समय पर खुलेगा. 26 अक्टूबर 2022 यानी बुधवार को शेयर बाजार में दिवाली बलिप्रदा की वजह से कोई कारोबार नहीं होगा. गुरुवार और शुक्रवार को निवेशकों के लिए मार्केट खुला रहेगा.

Also Read: Bank Holidays: जानें दिवाली के बाद कब खुलेंगे बैंक और छठ की कब से है छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola