111 डॉलर पार तेल, ट्रंप की चेतावनी से बढ़ी बाजार में टेंशन

Published by : Soumya Shahdeo Updated At : 18 May 2026 10:53 AM

विज्ञापन

Crude Oil Prices Today (Photo: Freepik)

Crude Oil Prices Today: कच्चे तेल में तेज उछाल ने बाजार की चिंता बढ़ा दी है. जानिए अमेरिका-ईरान तनाव, UAE की घटना और सोने की कीमतों पर पड़े असर का पूरा अपडेट.

विज्ञापन

Crude Oil Prices Today: इंटरनेशनल मार्केट में सोमवार, 18 मई को कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेज उछाल देखने को मिला. ब्रेंट क्रूड 111 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया, जबकि WTI क्रूड भी 103 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार करता दिखा. पिछले एक हफ्ते में तेल की कीमतों में करीब 7% और एक महीने में 23% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है. 

आखिर क्यों बढ़ रही है टेंशन?

तेल बाजार में यह उछाल अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से आया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर दबाव बढ़ाते हुए साफ कहा कि समझौते के लिए अब ज्यादा समय नहीं बचा है. उनके इस बयान के बाद बाजार में बेचैनी बढ़ गई. इसके साथ ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर चिंता भी बनी हुई है.  यह रास्ता दुनिया के बड़े हिस्से के तेल सप्लाई के लिए बेहद अहम माना जाता है. यहां किसी भी तरह की रुकावट सीधे तेल कीमतों पर असर डालती है. 

UAE में क्या हुआ?

वीकेंड में यूनाइटेड अरब एमिरेट्स के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट के बाहरी हिस्से में ड्रोन हमले के बाद आग लगने की खबर सामने आई. हालांकि स्थानीय प्रशासन ने कहा कि किसी के घायल होने या रेडिएशन रिसाव जैसी कोई घटना नहीं हुई. फिर भी इस खबर ने बाजार की चिंता बढ़ा दी. 

सोने पर क्या असर पड़ा?

जहां तेल चढ़ा, वहीं सोने की कीमतों पर दबाव दिखा. COMEX गोल्ड करीब 0.62% गिरकर 4,533 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गया. इसकी बड़ी वजह अमेरिकी डॉलर की मजबूती रही. डॉलर मजबूत होने पर सोना खरीदना महंगा पड़ता है, जिससे मांग घटती है. फिलहाल निवेशकों की नजर इस हफ्ते अमेरिका-ईरान बातचीत और व्हाइट हाउस की अगली रणनीति पर टिकी है. अगर तनाव बढ़ता है तो तेल और महंगा हो सकता है. 

ये भी पढ़ें: गहने लेने का है प्लान? पहले जान लें 18 मई के लेटेस्ट सोने-चांदी के रेट्स

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola