ePaper

सीएम नीतीश कुमार के पास न महंगी गाड़ी और न बंगला, सिर्फ दिल्ली में फ्लैट! जानें उनकी संपत्ति

Updated at : 26 Feb 2025 5:45 PM (IST)
विज्ञापन
CM Nitish Kumar Net Worth

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

CM Nitish Kumar Net Worth: सादा जीवन जीने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास संपत्ति नाम पर दिल्ली के द्वारका स्थित फ्लैट है. बाकी उनके पास न तो कोई महंगी कार है और न ही कोई बड़ी संपत्ति. उनकी तुलना में कई मंत्री अधिक संपत्ति रखते हैं.

विज्ञापन

CM Nitish Kumar Net Worth: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने सादे जीवन और ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं. बिहार के नालंदा जिले के कल्याण बिगहा गांव में जन्मे नीतीश कुमार के पास संपत्ति के नाम पर दिल्ली के द्वारका में एक फ्लैट है. हालांकि, बिहार की राजधानी पटना में उनका एक भी मकान नहीं है. 31 दिसंबर 2024 को बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए गए ब्योरे के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास 1.64 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है.

नीतीश कुमार की संपत्ति

टीवी9 हिंदी की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास दिल्ली के द्वारका में एक फ्लैट है, जिसकी कीमत 1.48 करोड़ रुपये है. हालांकि, उनके पैतृक गांव कल्याण बिगहा में उनके स्वामित्व वाली जमीन या मकान के बारे में सार्वजनिक रूप से उपलब्ध सटीक जानकारी नहीं है. मुख्यमंत्री नियमित रूप से अपने पैतृक गांव का दौरा करते हैं. खासकर, अपने पिता और स्वतंत्रता सेनानी कविराज रामलखन सिंह की पुण्यतिथि पर वे हमेशा अपने गांव जाते हैं, जहां वे ‘कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका’ में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हैं.

नीतीश कुमार के पास चल-अचल संपत्ति

  • नीतीश कुमार की कुल संपत्ति: 1.64 करोड़ रुपये
  • नीतीश कुमार की चल संपत्ति: 16,97,741.56 रुपये
  • नीतीश कुमार की अचल संपत्ति: 1.48 करोड़ रुपये

नीतीश कुमार का बैंक बैलेंस और नकद राशि

  • नकद राशि: 21,052 रुपये
  • बैंक बैलेंस: 60,811.56 रुपये (विभिन्न बैंकों में जमा)

Premium Story: Mughal Harem Stories : अपने हुस्न और चतुराई से नूरजहां ने जहांगीर को कदमों में रखा और बनी मलिका ए हिंद

2023 के मुकाबले 2024 में कितनी बढ़ी संपत्ति

साल 2023 में नीतीश कुमार की कुल संपत्ति 16,484,632.69 रुपये थी, जो 2024 में 1.64 करोड़ रुपये हो गई. यानी सालभर में उनकी संपत्ति में मामूली बदलाव हुआ है. नीतीश कुमार सरकार ने बिहार के सभी कैबिनेट मंत्रियों के लिए यह अनिवार्य कर दिया है कि वे हर साल 31 दिसंबर को अपनी संपत्ति और देनदारियों का खुलासा करें. यह पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है.

Premium Story: भारत को पीछे छोड़ने के लिए छाती पीट रहे हैं शहबाज शरीफ, लेकिन सच्चाई कर रही कुछ और ही बयां

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola