केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, अब मिलेंगे 42 दिन की अतिरिक्त छुट्टी, लेकिन लेने से पहले 50 बार सोचेंगे

Updated at : 09 Apr 2025 1:04 PM (IST)
विज्ञापन
Extra 42 days Special Casual Leave

Extra 42 days Special Casual Leave

Extra 42 days Special Casual Leave: केंद्र सरकार ने अंगदान करने वाले कर्मचारियों को 42 दिन की स्पेशल छुट्टी देने का फैसला किया है. यह नियम 2023 से लागू है, जिससे रिकवरी का समय मिल सके. मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में इसकी पुष्टि की, ताकि मानवता को समर्थन मिल सके

विज्ञापन

Extra 42 days Special Casual Leave: अब अगर आप केंद्र सरकार में नौकरी करते हैं और दिल बड़ा करके किसी को अपना किडनी, लिवर या कोई और अंग दान कर देते हो, तो सरकार आपको 42 दिन तक की स्पेशल छुट्टी देगी. वो भी बिना कोई अड़चन के.

क्या बोला मंत्री जी ने?

लोकसभा में एक सवाल के जवाब में केंद्रीय कार्मिक राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि“अगर कोई केंद्रीय कर्मचारी अंगदान करता है, तो उसे 42 दिन की स्पेशल कैज़ुअल लीव (SCL) दी जाएगी.” ये छूट कब लागू हुई? 2023 में कार्मिक मंत्रालय ने एक ऑर्डर निकाला था. उसमें लिखा था कि भले ही कोई कितनी भी बड़ी या छोटी सर्जरी से गुज़रे, अगर वो सरकारी रजिस्टर्ड डॉक्टर की सलाह पर अंगदान करता है — तो उसे पूरे 42 दिन की छुट्टी मिलेगी.

छुट्टी कब से मिलेगी?

  • आमतौर पर, अस्पताल में भर्ती होने के दिन से छुट्टी शुरू मानी जाएगी.
  • लेकिन अगर डॉक्टर कह दे कि ऑपरेशन से पहले आराम ज़रूरी है, तो ऑपरेशन से एक हफ्ता पहले से भी छुट्टी ली जा सकती है.
    अब तक कई लोग अंगदान करना तो चाहते थे, लेकिन डरते थे कि ऑफिस में क्या होगा? सैलरी कटेगी या मेडिकल लीव खत्म हो जाएगी. अब सरकार ने ये क्लियर कर दिया है कि: “तुम इंसानियत दिखाओ, सरकार तुम्हारा साथ देगी.”

क्यों जरूरी है ये फैसला?

  • अंगदाता अक्सर महीनों तक रिकवरी मोड में रहते हैं.
  • ऑफिस की भागदौड़ और ज़िम्मेदारियों के बीच सही रिकवरी नहीं हो पाती.
  • अब सरकार ने कहा है कि तुम जान बचाओ, हम तुम्हें वक्त देंगे खुद को संभालने का.

Also Read: मात्र 10 मिनट में देंगे मुकेश अंबानी लोन, बिना बैंक जाए पाएं ₹1 करोड़ तक

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola