Delhi Lakshmi Yojana : योजना का लाभ लेने के लिए ये डॉक्यूमेंट होने चाहिए, जानें पहली किस्त का अपडेट

Updated:
विज्ञापन

दिल्ली लक्ष्मी योजना (Photo- GOV Website)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली की महिलाओं को जल्द आर्थिक सहारे की सौगात मिलने वाली है. दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं के खाते में हर महीने 2,500 रुपये भेजे जाएंगे. करीब 17 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Delhi Lakshmi Yojana:  Delhi Government @DelhiGovDigital ने 1 अगस्त 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि दिल्ली लक्ष्मी योजना का रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू हो गया है. इस योजना के तहत 17 लाख से ज्यादा पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी. इसके अलावा लखपति बिटिया योजना के जरिए बेटियों को आगे बढ़ने का मौका दिया जा रहा है. विद्या वाहिनी योजना के तहत करीब 1.40 लाख छात्राओं को मुफ्त साइकिलें दी जाएंगी. वहीं, सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड के जरिए महिलाएं DTC बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी. सरकार का कहना है कि इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं और बेटियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा है कि आवेदन की जांच पूरी होने के बाद 28 अगस्त, यानी रक्षाबंधन तक लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी करने का लक्ष्य रखा गया है.


ये भी पढ़ें: दिल्ली लक्ष्मी योजना का पोर्टल शुरू: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये, जानिए कौन है पात्र और किसे नहीं मिलेगा लाभ

दिल्ली लक्ष्मी योजना का लाभ इन महिलाओं को देगी सरकार?

  1. योजना का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र आवेदन के समय 21 से 60 साल के बीच होनी ही चाहिए.
  2. योजना का लाभ लेने वाली महिला को परिवार की सबसे बड़ी उम्र वाली महिला सदस्य होना चाहिए.
  3. महिला के परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
  4. दिल्ली लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी है कि महिला, उसके पति या उसके माता-पिता में से कोई एक व्यक्ति कम से कम 10 साल से दिल्ली का निवासी हो. यानी योजना के लिए दिल्ली में लंबे समय से रहने की शर्त पूरी करना अनिवार्य है.
  5. इसके अलावा, योजना का लाभ लेने वाली महिला का दिल्ली की मतदाता सूची में नाम दर्ज होना भी जरूरी है1 यानी आवेदक का दिल्ली का रजिस्टर्ड वोटर होना अनिवार्य है.


ये भी पढ़ें: Delhi Lakshmi Yojana : कब आएगी लक्ष्मी योजना की पहली किस्त? यहां जानें अपडेट

किस तरह के डॉक्यूमेंट होने चाहिए महिलाओं के पास

लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन करते समय महिलाओं को कुछ जरूरी दस्तावेज देने होंगे. इनमें आधार कार्ड, दिल्ली वोटर आईडी, हाल की फोटो और MP/MLA का एंडोर्समेंट लेटर शामिल है. साथ ही, दिल्ली में कम से कम 10 साल से रहने का प्रमाण भी देना होगा. इसके लिए वोटर आईडी, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली बिल या गैस कनेक्शन की रसीद में से कोई एक दस्तावेज दे सकती हैं. वहीं, उम्र के प्रमाण के लिए जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट, 10वीं का प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, PAN कार्ड, आधार कार्ड या वोटर आईडी में से कोई एक दस्तावेज मान्य होगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola