Delhi Lakshmi Yojana : कब आएगी लक्ष्मी योजना की पहली किस्त? यहां जानें अपडेट

Updated:
विज्ञापन

दिल्ली लक्ष्मी योजना (Photo- GOV Website)

Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली की लाखों महिलाओं के लिए खुशखबरी है. दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत करीब 17 लाख महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी. सरकार ने इस योजना के लिए 1 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है. जानें कब तक आ सकती है पहली किस्त.

विज्ञापन

Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली कैबिनेट ने 26 जुलाई को लक्ष्मी योजना को मंजूरी दी थी. इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक मदद सीधे बैंक खाते में दी जाएगी. इस योजना का ऐलान पहले महिला समृद्धि योजना के नाम से किया गया था. बाद में इसका नाम बदलकर दिल्ली लक्ष्मी योजना कर दिया गया, जबकि महिलाओं को हर महीने ₹2,500 देने का फैसला बरकरार रखा गया है.

मुख्यमंत्री ने कहा था कि आवेदन की जांच पूरी होने के बाद सरकार 28 अगस्त यानी रक्षाबंधन तक योजना की पहली किस्त जारी करने का लक्ष्य रखा है. दिल्ली लक्ष्मी योजना बीजेपी सरकार के प्रमुख चुनावी वादों में शामिल थी. इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक मदद देना है.

ये भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana : कब खाते में आएगी 39वीं किस्त? आया लेटेस्ट अपडेट

दिल्ली लक्ष्मी योजना का लाभ किन महिलाओं को मिलेगा?

  1. योजना का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र आवेदन के समय 21 से 60 साल के बीच होना जरूरी है.
  2. वह परिवार की सबसे बड़ी उम्र वाली महिला सदस्य होनी चाहिए.
  3. परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
  4. योजना का लाभ लेने के लिए महिला, उसके पति या उसके माता-पिता में से किसी एक का कम से कम 10 साल से दिल्ली का निवासी होना जरूरी है.
  5. इन सबके अलावा आवेदक का दिल्ली का रजिस्टर्ड वोटर होना भी जरूरी है.

ये डॉक्यूमेंट होने चाहिए महिलाओं के पास

लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन करते समय महिलाओं को आधार कार्ड, दिल्ली वोटर आईडी, हाल की फोटो और MP/MLA का एंडोर्समेंट लेटर देना होगा. इसके अलावा, दिल्ली में कम से कम 10 साल से रहने का प्रमाण भी जरूरी होगा. इसके लिए वोटर आईडी, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली बिल या गैस कनेक्शन की रसीद दी जा सकती है. वहीं, उम्र साबित करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट, 10वीं का प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, PAN कार्ड, आधार या वोटर आईडी में से कोई एक दस्तावेज मान्य होगा.


विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola