SBI की इस स्कीम में हर महीने ₹610 करें जमा, मैच्योरिटी पर पाएं ₹1 लाख

Updated:
विज्ञापन

SBI की Har Ghar Lakhpati RD में ₹610 की मासिक बचत से ₹1 लाख पाने का मौका है. जानें कितने साल निवेश करना होगा और ब्याज कितना मिलेगा.

विज्ञापन

अगर आप हर महीने थोड़ी-सी रकम बचाकर फ्यूचर के लिए ₹1 लाख का फंड तैयार करना चाहते हैं, तो SBI की Har Ghar Lakhpati RD स्कीम आपके काम की हो सकती है. इसमें नियमित तौर पर हर महीने पैसे जमा करने होते हैं और चुनी गई अवधि पूरी होने पर ₹1 लाख या उसके गुणक में मैच्योरिटी अमाउंट मिलता है.

SBI के मुताबिक, इस स्कीम का मकसद ग्राहकों को छोटी-छोटी मासिक बचत के जरिए मैच्योरिटी पर ‘लखपति’ बनने का मौका देना है. इसमें 3 साल से लेकर 10 साल तक की अवधि चुनी जा सकती है.

कितने पैसे जमा करने होंगे?

₹1 लाख की मैच्योरिटी के लिए आम ग्राहकों को हर महीने कितनी रकम जमा करनी होगी, यह अवधि पर निर्भर करता है.

अवधिआम ग्राहकसीनियर सिटीजन
3 साल₹2,510₹2,500
4 साल₹1,820₹1,810
5 साल₹1,420₹1,410
6 साल₹1,150₹1,130
7 साल₹960₹940
8 साल₹810₹800
9 साल₹700₹680
10 साल₹610₹600

यानी अगर आप 10 साल का ऑप्शन चुनते हैं, तो आम ग्राहक को हर महीने ₹610 और सीनियर सिटीजन को ₹600 जमा करने होंगे. स्कीम में ₹1 लाख या उसके गुणक में मैच्योरिटी अमाउंट चुना जा सकता है, जिसके हिसाब से मासिक किस्त भी बदल जाएगी.

इस RD पर कितना ब्याज मिलेगा?

आम ग्राहकों के लिए 3 और 4 साल की अवधि पर ब्याज दर 6.55% है. वहीं 5 से 10 साल की अवधि के लिए यह 6.30% है. सीनियर सिटीजन को 0.50 प्रतिशत अंक अतिरिक्त ब्याज मिलता है. उनके लिए 3 और 4 साल पर दर 7.05%, जबकि 5 से 10 साल पर 6.80% है. SBI के स्टाफ और सीनियर सिटीजन स्टाफ के लिए अलग ब्याज दरें लागू हैं.

ये भी पढ़ें: PF अकाउंट है तो ये 6 गलती मत करना, EPFO ने फर्जी लिंक को लेकर किया अलर्ट

कौन खोल सकता है अकाउंट और क्या नियम हैं?

यह RD सभी निवासी व्यक्ति अकेले या जॉइन्ट रूप से खोल सकते हैं. 10 साल से ज्यादा उम्र के ऐसे नाबालिग, जो खुद साफ तौर पर साइन कर सकते हैं, अपने नाम से अकाउंट खोल सकते हैं. बाकी नाबालिग माता-पिता या कानूनी अभिभावक के साथ अकाउंट खोल सकते हैं. किस्त जमा करने में देरी होने पर पेनल्टी लगती है. 5 साल या उससे कम अवधि वाली RD में हर ₹100 पर हर महीने ₹1.50 और 5 साल से ज्यादा अवधि में ₹2 की पेनल्टी है. हालांकि, यह पेनल्टी मिलने वाले ब्याज से ज्यादा नहीं हो सकती. अगर लगातार 6 किस्तें जमा नहीं होती हैं, तो अकाउंट समय से पहले बंद कर दिया जाएगा और रकम लिंक्ड सेविंग्स अकाउंट में दी या ट्रांसफर की जा सकती है.

जरूरत पड़ने पर पैसा पहले निकाल सकते हैं?

हां, RD को समय से पहले बंद किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए पेनल्टी देनी होगी. ₹5 लाख तक की जमा रकम पर सभी अवधि में 0.50% और ₹5 लाख से ज्यादा पर 1% की पेनल्टी लागू होती है. अगर पैसा 7 दिन से कम समय तक जमा रहा है, तो उस पर कोई ब्याज नहीं मिलेगा. समय से पहले निकासी पर लागू ब्याज दर भी तय दर से 0.50% या 1% कम हो सकती है. इसके अलावा, लागू इनकम टैक्स नियमों के अनुसार TDS भी काटा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: PM Fasal Bima Yojana: 24 जुलाई वाली डेडलाइन गई, अब इस तारीख तक करा सकेंगे फसल बीमा



विज्ञापन
सौम्या शाहदेव

लेखक के बारे में

By सौम्या शाहदेव

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola