सैलरी चाहे जैसी भी हो, 50-30-20 फॉर्मूला अपनाकर बन सकते हैं लखपति

Budget Planning
Budget Planning: चाहे आपकी सैलरी कम हो या ज्यादा, 50-30-20 नियम का पालन करके आप अपने पैसे को सही ढंग से मैनेज कर सकते हैं. इससे न केवल आपका वर्तमान सुरक्षित रहेगा, बल्कि भविष्य में भी आपको आर्थिक मजबूती मिलेगी.
Budget Planning: आज के समय में सही फाइनेंशियल प्लानिंग बहुत जरूरी है. चाहे सैलरी कितनी भी हो, अगर सही तरीके से बजट बनाया जाए, तो आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा. 50-30-20 का नियम (50-30-20 Rule) आपके पैसे को मैनेज करने का एक सरल और प्रभावी तरीका है. इस नियम का पालन करके आप वित्तीय स्वतंत्रता (Financial Freedom) प्राप्त कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस नियम को लागू करने का सही तरीका.
क्या है 50-30-20 नियम?
यह नियम आपकी सैलरी को तीन हिस्सों में बांटने की सलाह देता है.
- 50% – जरूरतों पर खर्च (Needs)
- 30% – इच्छाओं पर खर्च (Wants)
- 20% – बचत और निवेश (Savings & Investments)
1. जरूरतों पर खर्च – 50%
आपकी आय का 50% उन जरूरी खर्चों पर जाना चाहिए, जिनके बिना आपका जीवन मुश्किल हो सकता है. इनमें किराया, घर का राशन, बिजली-पानी का बिल, बच्चों की स्कूल फीस, ईएमआई, इंश्योरेंस प्रीमियम और मेडिकल खर्च शामिल हैं.
2. इच्छाओं पर खर्च – 30%
आपकी कमाई का 30% ऐसे खर्चों के लिए होना चाहिए, जो आपकी लाइफस्टाइल से जुड़े होते हैं, लेकिन अनिवार्य नहीं होते. जैसे- घूमना-फिरना, रेस्टोरेंट में खाना, महंगे गैजेट्स, शौक से जुड़ी चीजें आदि. इस हिस्से में खर्च को सीमित रखना जरूरी है ताकि आप अपनी बचत पर असर न डालें.
3. बचत और निवेश – 20%
आपकी आय का 20% बचत और निवेश में जाना चाहिए. यह पैसा आपकी फाइनेंशियल सिक्योरिटी और भविष्य की जरूरतों के लिए होता है. इस हिस्से में म्यूचुअल फंड, फिक्स्ड डिपॉजिट, पीपीएफ, स्टॉक्स, रिटायरमेंट फंड और इमरजेंसी फंड जैसी चीजें शामिल होनी चाहिए. कम से कम 6 महीने के खर्च के बराबर इमरजेंसी फंड जरूर बनाएं.
50-30-20 नियम अपनाने के फायदे
- आर्थिक संतुलन बना रहता है – यह नियम खर्च, बचत और निवेश में संतुलन बनाए रखता है.
- अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण – आप गैरजरूरी खर्चों को सीमित कर पाते हैं.
- भविष्य की सुरक्षा – बचत और निवेश से फाइनेंशियल सिक्योरिटी मिलती है.
- आपातकालीन स्थितियों से निपटने में मदद – इमरजेंसी फंड होने से अचानक आई आर्थिक चुनौतियों का सामना किया जा सकता है.
Also Read: Aadhaar Card पर कितने सिम लिंक हैं? जानें चेक करने का आसान तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










