Bank Holidays : जुलाई के अंतिम सप्ताह में 2 दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटा लीजिए अपना काम

Bank Holiday
आरबीआई के आदेश के अनुसार, जुलाई के महीने में बैंकों के लिए केवल तीन और छुट्टियां अभी बाकी बची हुई हैं. हालांकि, पूरे जुलाई के महीने में बैंकों में कुल 15 दिनों की छूट्टी थी.
Bank Holidays in July : अगर आपको अपने बैंक में कोई जरूरी काम है और उसे अभी तक आपने नहीं निपटाया है, तो सचेत हो जाएं. जुलाई का महीना अब समाप्त होने वाला है और इस महीने के बाकी बचे दिनों यानी अंतिम सप्ताह में देश के बैंक दो दिन बंद रहेंगे. ऐसी स्थिति में आप अब अपना जरूरी काम नहीं किए हैं, तो उसे जल्द ही निपटा लें. कहीं ऐसा न हो कि बैंक बंद होने की वजह से आपका जरूरी काम अटक जाए.
आरबीआई के आदेश के अनुसार, जुलाई के महीने में बैंकों के लिए केवल तीन और छुट्टियां अभी बाकी बची हुई हैं. हालांकि, पूरे जुलाई के महीने में बैंकों में कुल 15 दिनों की छूट्टी थी. बैंकों में अवकाश राज्यवार धार्मिक और त्योहारों की छुट्टियों पर आधारित थे. भले ही, यह छुट्टी पूरे भारत में लागू नहीं थी, लेकिन कुछ खास तारीखों पर कुछ राज्यों के लिए ही छुट्टियां निर्धारित की गई थीं. आरबीआई द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, सभी तारीखों पर सभी बैंकों की छुट्टियों में एकरूपता नहीं थी.
अब जबकि जुलाई 2021 समाप्त होने के कगार पर है, तो बैंकों में छुट्टियां भी कम ही होंगी. आरबीआई की ओर से जुलाई महीने के लिए बनाई गई सूची के अनुसार अंतिम सप्ताह के दौरान देश के बैंकों में दो दिन अवकाश रहेंगे. इसमें 25 जुलाई यानी रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा और 31 जुलाई शनिवार को अगरतला में केर पूजा को लेकर बैंकों में छुट्टियां रहेंगी.
-
4 जुलाई 2021 : रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
-
10 जुलाई 2021 : दूसरा शनिवार (साप्ताहांत अवकाश)
-
11 जुलाई 2021 : रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
-
12 जुलाई 2021 : सोमवार (रथयात्रा की छुट्टी)
-
13 जुलाई 2021 : मंगलवार (भानु जयंती गंगटोक)
-
14 जुलाई 2021 : बुधवार (द्रुकपा सेची गंगटोक)
-
16 जुलाई 2021 : गुरुवार (हरेला पूजा देहरादून)
-
17 जुलाई 2021 : शनिवार (यू तिरोत सिंग डे, खर्ची पूजा अगतला, शिलॉन्ग)
-
18 जुलाई 2021 : रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
-
19 जुलाई 2021 : सोमवार (गंगटोक में अवकाश)
-
20 जुलाई 2021 : मंगलवार (बकरीद जम्मू, तिरुवनंतपुरम)
-
21 जुलाई 2021 : बुधवार (बकरीद)
-
24 जुलाई 2021 : चौथा शनिवार (साप्ताहांत अवकाश)
-
25 जुलाई 2021 : रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
-
31 जुलाई 2021 : शनिवार (केर पूजा, अगरतला)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




