ePaper

Ration Card News: कार्ड धारकों को सरकार दे रही है फ्री राशन, अगर नहीं बनाया Ration Card तो तुरंत करें अप्लाई, यहां देखें पूरी प्रक्रिया

Updated at : 07 Jun 2021 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
Ration Card News: कार्ड धारकों को सरकार दे रही है फ्री राशन, अगर नहीं बनाया Ration Card तो तुरंत करें अप्लाई, यहां देखें पूरी प्रक्रिया

Ration Card News: कोरोना के कारण एक करोड़ से ज्यादा लोगों की नौकरी चली गई है. इसके अलावा कितने लोग हैं जो पहले से ही बेरोजगार है. रही सही कसर कोरोना के कारण लगा लॉकडाउन और कर्फ्यू ने निकाल दी है. ऐसे में लोगों को खाने की समस्या न हो, इसके लिए सरकार फ्री राशन बांट रही है. सरकार की इस पहल का आप भी लाभ ले सकते हैं, लेकिन आपके पास जरूरी है राशन कार्ड का होना.

विज्ञापन

Ration Card News: कोरोना के कारण एक करोड़ से ज्यादा लोगों की नौकरी चली गई है. इसके अलावा कितने लोग हैं जो पहले से ही बेरोजगार है. रही सही कसर कोरोना के कारण लगा लॉकडाउन और कर्फ्यू ने निकाल दी है. ऐसे में लोगों को खाने की समस्या न हो, इसके लिए सरकार फ्री राशन बांट रही है. सरकार की इस पहल का आप भी लाभ ले सकते हैं, लेकिन आपके पास जरूरी है राशन कार्ड का होना. अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है तो इसे आप घर बैठे ही बना सकते हैं. यहां देखें पूरा प्रोसेस.

ऐसे करें राशन कार्ड के लिए आवेदन: राशन कार्ड आवेदन करने के लिए सबसे पहले आप अपने राज्य के फूड पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जैसे यदि आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं तो आप https://fcs.up.gov.in/FoodPortal.aspx साइट पर जाकर अप्लाइ कर सकते हैं. यहां से आपको राशन कार्ड का फॉर्म डाउनलोड करने की जरूरत है. फिर उस फार्म को सही सही भर लें. राशन कार्ड बनवाने के लिए बतौर डॉक्यूमेंट आप आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या कोई अन्य आईडी दे सकते हैं. कार्ड बनवाने के लिए आपको 5 से 45 रुपये तक शुल्क जमा करना होगा. जब फॉर्म सब्मिट हो जाएगा तो फिर इसका फील्ड वेरिफिकेशन होगा. सबकुछ होने के बाद करीब 30 दिनों के अंदर आपका राशन कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा.

राशन कार्ड रजिस्ट्रेशन के लिए दस्तावेज

  • आधार कार्ड

  • पैन कार्ड

  • परिवार के मुखिया की पासपोर्ट साइज फोटो

  • इनकम प्रमाण पत्र

  • गैस कनेक्शन का डिटेल्स

  • जाति प्रमाण पत्र

  • बैंक खाते का पासबुक

  • चालू मोबाइल नंबर

राशन कार्ड बनाने के लिए कौन कर सकते हैं अप्लाईः भारत में 18 साल से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकता है. लेकिन यह जरूरी है कि आपके पास केवल एक ही राज्य का राशन कार्ड हो. राशन कार्ड में एक मुखिया और परिवार के अन्य सदस्यों का नाम जोड़ा जाता है. गौरतलब है कि पहले राशन कार्ड बनाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे. लेकिन मौजूदा इंटरनेट के जमाने में यह काम घर बैठे भी हो जाता है. यानी आप घर से ही ऑनलाइन राशन कार्ड के लिए आवेदन दे सकते हैं. कार्ड धारकों को सरकार दे रही है फ्री राशन तथा News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें।

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola