LIC का धांसू ऑफर, छोटी बचत में बड़ा फायदा, ₹25 लाख तक की रकम और लाइफटाइम कवर

Updated:
विज्ञापन
LIC

LIC की ‘जीवन आनंद’ पॉलिसी

LIC: इस पॉलिसी में न्यूनतम प्रवेश आयु 18 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष तय की गई है, जबकि पॉलिसी टर्म 15 से 35 वर्ष तक चुना जा सकता है. मैच्योरिटी की अधिकतम आयु 75 वर्ष है. न्यूनतम बेसिक सम एश्योर्ड ₹1 लाख है और अधिकतम की कोई सीमा नहीं.

विज्ञापन

LIC Insurence: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) देश की सबसे पुरानी और भरोसेमंद बीमा संस्थाओं में शुमार है. सुरक्षित निवेश और परिवार की आर्थिक सुरक्षा की बात आते ही आज भी करोड़ों भारतीयों की पहली पसंद LIC ही रहती है. अगर आप ऐसी पॉलिसी की तलाश में हैं, जो न सिर्फ आपकी बचत को मजबूती दे बल्कि आपके बाद भी आपके परिवार को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करे, तो LIC की ‘जीवन आनंद’ पॉलिसी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. प्लान नंबर 915 के तहत पेश की गई यह योजना टर्म इंश्योरेंस और सेविंग प्लान का संतुलित संयोजन है, जो पॉलिसीधारक को जीवनभर सुरक्षा के साथ आकर्षक रिटर्न का लाभ देती है.

मैच्योरिटी और डेथ बेनिफिट: जीवनभर सुरक्षा का भरोसा

LIC न्यू जीवन आनंद प्लान में पॉलिसी अवधि पूरी होने पर पॉलिसीधारक को बेसिक सम एश्योर्ड के साथ अर्जित बोनस का भुगतान किया जाता है. इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि मैच्योरिटी के बाद भी बीमा सुरक्षा जारी रहती है. पॉलिसीधारक के निधन पर नामित व्यक्ति को बेसिक सम एश्योर्ड दिया जाता है. वहीं, यदि पॉलिसी अवधि के दौरान मृत्यु होती है, तो सम एश्योर्ड ऑन डेथ के साथ घोषित बोनस और फाइनल एडिशनल बोनस (यदि लागू हो) मिलता है. यह राशि किसी भी हाल में कुल जमा प्रीमियम के 105% से कम नहीं होती, जिससे परिवार की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित होती है.

उम्र, पॉलिसी टर्म और अतिरिक्त फायदे

इस पॉलिसी में न्यूनतम प्रवेश आयु 18 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष तय की गई है, जबकि पॉलिसी टर्म 15 से 35 वर्ष तक चुना जा सकता है. मैच्योरिटी की अधिकतम आयु 75 वर्ष है. न्यूनतम बेसिक सम एश्योर्ड ₹1 लाख है और अधिकतम की कोई सीमा नहीं. प्रीमियम भुगतान के लिए सालाना, छमाही, तिमाही और मासिक (NACH के जरिए) विकल्प उपलब्ध हैं. यह पॉलिसी LIC के मुनाफे में भागीदार होती है, जिसके तहत सिंपल रिवर्जनरी बोनस और फाइनल एडिशनल बोनस का लाभ मिलता है. साथ ही, दो साल बाद लोन की सुविधा और एक्सीडेंटल डेथ, टर्म एश्योरेंस व क्रिटिकल इलनेस जैसे राइडर विकल्प भी मिलते हैं, जो सुरक्षा कवरेज को और मजबूत बनाते हैं.

Also Read: Insurance Buying Tips: इंश्योरेंस एजेंटों के आकर्षक वादों से रहें सावधान, वर्ना जेब को लग जाएगा चूना

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola