ePaper

आनंद राठी के आईपीओ की शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन मिला 40% सब्सक्रिप्शन

Updated at : 23 Sep 2025 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
Anand Rathi IPO

आनंद राठी के आईपीओ को पहले दिन 40 प्रतिशत अभिदान मिला.

IPO: आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स लिमिटेड के 745 करोड़ रुपये के आईपीओ ने शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत की. बोली के पहले दिन ही 40% सब्सक्रिप्शन मिला, जिसमें खुदरा और गैर-संस्थागत निवेशकों ने 53-53% की भागीदारी दिखाई. कंपनी ने 393-414 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है और एंकर निवेशकों से 220 करोड़ रुपये जुटाए हैं. आईपीओ से मिलने वाली राशि दीर्घकालिक कार्यशील पूंजी और सामान्य कारोबारी जरूरतों को पूरा करने में उपयोग होगी.

विज्ञापन

IPO: शेयर बाजार में मंगलवार को आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने धमाकेदार एंट्री मारी. बोली के पहले ही दिन कंपनी के आईपीओ को 40% सब्सक्रिप्शन मिला, जिससे निवेशकों का उत्साह साफ झलकता है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के आंकड़ों के अनुसार, तीन दिन तक चलने वाले इस आईपीओ में पहले ही दिन 1,33,63,342 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 54,09,144 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं. यह मजबूत शुरुआत निवेशकों के भरोसे का संकेत है.

खुदरा निवेशकों का उत्साह

खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी को 53% सब्सक्रिप्शन मिला. इसी तरह, गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) के कोटे को भी 53% अभिदान प्राप्त हुआ. हालांकि, पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी में केवल एक प्रतिशत का सब्सक्रिप्शन देखा गया. इसका अर्थ है कि खुदरा निवेशक और छोटे कारोबारी इस आईपीओ में अधिक रुचि दिखा रहे हैं.

एंकर निवेशकों से जुटाए 220 करोड़ रुपये

कंपनी ने सोमवार को एंकर निवेशकों से 220 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाने की घोषणा की थी. इससे कंपनी के प्रति संस्थागत निवेशकों का भरोसा भी साफ तौर पर नजर आता है. एंकर निवेशकों से जुटाई गई राशि ने आईपीओ की लॉन्चिंग को और मजबूत आधार प्रदान किया.

मूल्य दायरा और निर्गम का आकार

आनंद राठी के 745 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 393 से 414 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. यह आईपीओ पूरी तरह से नए शेयरों के निर्गम के रूप में लाया गया है, जिसमें किसी प्रकार का बिक्री प्रस्ताव (ओएफएस) शामिल नहीं है. इसका सीधा फायदा कंपनी को पूंजी जुटाने में मिलेगा.

जुटाई गई राशि का उपयोग

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि आईपीओ से प्राप्त 550 करोड़ रुपये दीर्घकालिक कार्यशील पूंजी की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे. इसके अलावा, जुटाई गई राशि का एक हिस्सा सामान्य कंपनी कार्यों और संचालन पर भी खर्च किया जाएगा. इस कदम से कंपनी की वित्तीय स्थिति और मजबूत होने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें: RAM से होगा सरकारी बैंकों का बेड़ापार, नुवामा की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

निवेशकों ने दिखाई दिलचस्पी

आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स का आईपीओ पहले दिन ही निवेशकों की नजरों में सफल साबित हुआ है. खुदरा और गैर-संस्थागत निवेशकों की भारी दिलचस्पी ने इसे मजबूती दी है. विशेषज्ञों का मानना है कि कंपनी की मजबूत ब्रांड पहचान और बाजार में उसकी स्थिति को देखते हुए आने वाले दिनों में आईपीओ की मांग और बढ़ सकती है.

इसे भी पढ़ें: रुपये में आई गिरावट तो नए शिखर पर पहुंच गया सोना, चांदी का भी नया रिकॉर्ड

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola