पेट्रोल पंप जा रहे हैं तो जेब ढ़ीली करने को रहें तैयार, डीजल और पेट्रोल हुए महंगे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jun 2017 7:38 AM
नयी दिल्ली : पेट्रोल के दाम में बुधवार को 1.23 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 89 पैसे प्रति लीटर वृद्धि की गयी है. पेट्रोल और डीजल के दाम में बढोतरी तेल की अंतरराष्ट्रीय दरों के अनुरुप की गयी. कीमतों में बढोतरी मध्यरात्रि से लागू हो चुकी है. यह बढोतरी पेट्रोल में 2.16 रुपये […]
नयी दिल्ली : पेट्रोल के दाम में बुधवार को 1.23 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 89 पैसे प्रति लीटर वृद्धि की गयी है. पेट्रोल और डीजल के दाम में बढोतरी तेल की अंतरराष्ट्रीय दरों के अनुरुप की गयी. कीमतों में बढोतरी मध्यरात्रि से लागू हो चुकी है. यह बढोतरी पेट्रोल में 2.16 रुपये प्रतिलीटर जबकि डीजल की कीमतों में 2.10 रुपये प्रति लीटर की कटौती के बाद हुई है जो 16 मई से प्रभावी हुई थी.
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत आज से 66.91 रुपये प्रतिलीटर होगी जो वर्तमान में 65.32 रुपये प्रतिलीटर थी. इसी तरह से डीजल की कीमत 55.94 रुपये होगी जो वर्तमान में 54.90 रुपये प्रतिलीटर थी.
कीमत में बढोतरी की घोषणा करते हुए इंडियन ऑयल कार्पोरेशन (आईओसी) ने कहा कि कीमत में बढोतरी में स्थानीय राज्य कर या वैट शामिल नहीं है और वास्तविक बढोतरी कर दर के अनुसार कुछ अधिक होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










