आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक ने दी ग्राहकों को राहत, होम लोन की ब्याज दर में कमी का फैसला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 May 2017 9:07 AM
मुंबई : देश में निजी क्षेत्र के दो प्रमुख बैंक आईसीआईसीआई और एचडीएफसी ने होम लोन की ब्याज दरों में कटौती करके अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है. एचडीएफसी ने होम लोन पर ब्याज दर में 0.15 फीसदी तक की कटौती करने की घोषणा की है. इसके तहत महिलाओं को जहां 8.35 फीसदी ब्याज […]
मुंबई : देश में निजी क्षेत्र के दो प्रमुख बैंक आईसीआईसीआई और एचडीएफसी ने होम लोन की ब्याज दरों में कटौती करके अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है. एचडीएफसी ने होम लोन पर ब्याज दर में 0.15 फीसदी तक की कटौती करने की घोषणा की है. इसके तहत महिलाओं को जहां 8.35 फीसदी ब्याज दर पर होम लोन मिलेगा. वहीं, पुरुषों के लिए 0.10 फीसदी ब्याज घटाया गया है.
इसे भी पढ़ें : खुशखबरी! SBI ने घटायी ब्याज दरें, होम लोन हुआ सस्ता, जानिए कितनी कम हुई आपकी EMI
पिछले हफ्ते एसबीआई और सोमवार को आईसीआईसीआई बैंक ने भी ब्याज दर में 0.3 फीसदी कमी की घोषणा की. एचडीएफसी महिलाओं को 30 लाख का कर्ज 8.5 फभ्सदी के बजाय अब 8.35 फीसदी ब्याज दर पर देगा. वहीं, बैंक की ओर से पुरुषों को यह कर्ज 8.40 फीसदी दर पर मिलेगा. नयी दरें तत्काल प्रभाव से अमल में आ गयी हैं. एचडीएफसी के अनुसार, 30 लाख से लेकर 75 लाख के कर्ज पर नयी ब्याज दर सभी ग्राहकों के लिए 8.50 फीसदी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










