खुशखबरी! पेट्रोल प्रति लीटर 2.16 रुपये और डीजल प्रति लीटर 2.10 सस्ता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 May 2017 6:58 AM
नयी दिल्ली : देश में बीते चार सप्ताह से पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में बढोतरी के चलन से उलट सोमवार को पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 2.16 रुपये और डीजल की कीमत में 2.10 रुपये की कमी की गयी. नई कीमतें मध्यरात्रि से लागू हो चुकीं हैं. आपको बता दें कि बीते एक मई […]
नयी दिल्ली : देश में बीते चार सप्ताह से पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में बढोतरी के चलन से उलट सोमवार को पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 2.16 रुपये और डीजल की कीमत में 2.10 रुपये की कमी की गयी. नई कीमतें मध्यरात्रि से लागू हो चुकीं हैं. आपको बता दें कि बीते एक मई को पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर दो पैसे और डीजल की कीमत में प्रति लीटर 52 पैसे की बढोतरी की गयी थी.
इससे पहले 16 अप्रैल को पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 1.39 रुपये और डीजल की कीमत में प्रति लीटर 1.04 रुपये की बढोतरी की गयी थी. देश की सबसे बडी ईंधन विक्रेता कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्प (आईओसी) ने कहा कि पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 2.16 रुपये और डीजल की कीमत में 2.10 रुपये की कमी की गयी है.
देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से यानी आज से पेट्रोल की कीमत 65.32 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 54.90 रुपये प्रति लीटर हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










