ePaper

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 6.46 अंक की बढ़त के साथ 28,668.04 पर

Updated at : 21 Feb 2017 9:59 AM (IST)
विज्ञापन
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 6.46 अंक की बढ़त के साथ 28,668.04 पर

मुंबई : एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के कारण मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज में कारोबार की सपाट शुरुआत हुई. हालांकि, एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बावजूद घरेलू बाजार के सकारात्मक रुख के कारण मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में सुधार का रुख देखने को मिल […]

विज्ञापन

मुंबई : एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के कारण मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज में कारोबार की सपाट शुरुआत हुई. हालांकि, एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बावजूद घरेलू बाजार के सकारात्मक रुख के कारण मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में सुधार का रुख देखने को मिल रहा है. कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्‍स 0.02 प्रतिशत के सा‍थ 6.46 अंक बढ़कर 28,668.04 पर कारोबार कर रहा है, तो नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 0.03 प्रतिशत यानी 2.35 अंक उठकर 8,881.55 पर पहुंच गया.

सोमवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स में 192.83 अंक का इजाफा हुआ था और यह 0.68 प्रतिशत बढ़कर 28,661.58 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी ने भी सोमवार के कारोबार में बढ़त के साथ 57.50 अंक या 0.65 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 8,879.20 पर बंद हुआ.सोमवार को बाजार में विदेशी निवेशकों ने करीब 433 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की थी, जबकि घरेलू निवेशकों ने करीब 828 करोड़ के शेयरों को खरीदा था.

मंगलवार को कारोबार की शुरुआत के साथ ही बीएसई में मिडकैप सूचकांकों में 0.3 फभ्सदी और स्मॉलकैप शेयरों में करीब 0.4 फीसदी की वृद्धि देखी गयी. बाजार विश्लेषकों का कहना है कि मंगलवार को बाजार में निफ्टी 8,820 अंक के दायरे से निकलकर 8,888 के स्तर को छूते हुए 8,920 या फिर 9,000 के स्तर को पार कर सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola