सेंसेक्स 192.83 अंक की बढ़त के साथ 28,661.58 और निफ्टी 8,879.20 पर बंद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Feb 2017 3:57 PM
मुंबई : सप्ताह के पहले दिन सोमवार को घरेलू बाजारों में अच्छी तेजी देखने को मिली है. बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 192.83 अंक उछलकर 28,661.58 अंक तथा एनएसई निफ्टी 57.50 अंक की तेजी के साथ 8,879.20 अंक पर बंद हुआ. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली है. बीएसई का […]
मुंबई : सप्ताह के पहले दिन सोमवार को घरेलू बाजारों में अच्छी तेजी देखने को मिली है. बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 192.83 अंक उछलकर 28,661.58 अंक तथा एनएसई निफ्टी 57.50 अंक की तेजी के साथ 8,879.20 अंक पर बंद हुआ. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली है. बीएसई का मिडकैप सूचकांक 0.7 फीसदी तक उछलकर बंद हुआ है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा की मजबूती आयी है. बीएसई का स्मॉलकैप सूचकांक 0.9 फीसदी बढ़कर बंद हुआ.
मेटल, ऑटो, आईटी, बैंकिंग, पावर, ऑयल एंड गैस, इंफ्रा और रियल्टी शेयरों में अच्छी खरीदारी हुई है. निफ्टी के मेटल इंडेक्स में 2.1 फीसदी, ऑटो इंडेक्स में 0.6 फीसदी, आईटी सूचकांक में 1.4 फीसदी और बुनियादी ढांचा इंडेक्स में 1 फीसदी की बढ़त दर्ज की गयी है. बैंक निफ्टी 0.6 फीसदी बढ़कर 20,677 के स्तर पर बंद हुआ है. बीएसई के पावर इंडेक्स में 1.2 फीसदी, ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स में 1 फीसदी की तेजी आयी है. बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 193 अंक यानी 0.7 फीसदी की तेजी के साथ 28,661.53 के स्तर पर बंद हुआ है. वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 57.5 अंक यानी 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ 8,879.2 के स्तर पर बंद हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










