सेंसेक्स की शीर्ष दस में सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 48,519 करोड रुपये बढा
Updated at : 19 Feb 2017 11:40 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश की सर्वाधिक 10 मूल्यवान कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में संयुक्त रुप से 48,518.62 करोड रुपये का इजाफा हुआ. इसमें सर्वाधिक लाभ में एचडीएफसी बैंक रहा. शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आरआईएल, ओएनजीसी, इन्फोसिस, एचडीएफसी और आईओसी के बाजार पूंजीकरण में जहां वृद्धि हुई […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : देश की सर्वाधिक 10 मूल्यवान कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में संयुक्त रुप से 48,518.62 करोड रुपये का इजाफा हुआ. इसमें सर्वाधिक लाभ में एचडीएफसी बैंक रहा. शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आरआईएल, ओएनजीसी, इन्फोसिस, एचडीएफसी और आईओसी के बाजार पूंजीकरण में जहां वृद्धि हुई वहीं दूसरी तरफ आईटीसी, एसबीआई तथा कोल इंडिया को नुकसान हुआ.
एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 18,585.92 करोड रुपये बढकर 3,52,313.93 करोड रुपये पहुंच गया. दस शीर्ष कंपनियों में सर्वाधिक लाभ में एचडीएफसी बैंक रहा. वहीं रिलायंस इंडस्टरीज का बाजार पूंजीकरण 14,613.6 करोड रुपये बढकर 3,48,828.60 करोड रुपये तथा इन्फोसिस 7,269.83 करोड रुपये बढकर 2,29,625.56 करोड रुपये पहुंच गया. आईओसी का बाजार मूल्यांकन 2,355.55 करोड रुपये बढकर 1,86,709.55 करोड रुपये तथा टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 2,256.14 करोड रुपये बढकर 4,74,508.60 करोड रुपये पहुंच गया. वहीं एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 2,282.59 करोड रुपये बढकर 2,22,355.48 करोड रुपये पर पहुंच गया.
ओएनजीसी का बाजार पूंजीकरण 1,154.99 करोड रुपये की बढत के साथ 2,49,349.76 करोड रुपये पर पहुंच गया। वहीं दूसरी तरफ एसबीआई का एमकैप 5,940.26 करोड रुपये घटकर 2,14,327.80 करोड रुपये पर आ गया। आईटीसी का बाजार मूल्यांकन 5,820.54 करोड रुपये घटकर 3,25,283.02 करोड रुपये तथा कोल इंडिया का एमकैप 5,090.07 करोड रुपये कम होकर 1,96,495.54 करोड रुपये रहा.
शीर्ष 10 कंपनियों में टीसीएस पहले स्थान पर रही. उसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्टरीज, आईटीसी, ओएनजीसी, इन्फोसिस, एचडीएफसी, एसबीआई, कोल इंडिया तथा आईओसी का स्थान रहा. पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स में 134.50 अंक या 0.47 प्रतिशत तथा एनएसई निफ्टी में 28.15 अंक या 0.32 प्रतिशत की तेजी आयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




