एच1बी वीजा संबंधी चिंता बढ़ाकर पेश की गयी : चंद्रशेखरन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2024 8:10 PM

विज्ञापन

मुंबई : आईटी कंपनी टाटा कंसलटेंसी (टीसीएस) के निवर्तमान प्रमुख एन चंद्रशेखरन का कहना है कि पेशेवरों के लिए अमेरिका में एच1-बी वीजा (अल्पकालिक नौकरियों के लिए वीजा) नियम को लेकर चिंताएं बढ़ा कर पेश की गयी हैं. चंद्रशेखरन ने 155 अरब डॉलर के घरेलू आईटी उद्योग से कहा है कि वह चिंतित नहीं हो, […]

विज्ञापन

मुंबई : आईटी कंपनी टाटा कंसलटेंसी (टीसीएस) के निवर्तमान प्रमुख एन चंद्रशेखरन का कहना है कि पेशेवरों के लिए अमेरिका में एच1-बी वीजा (अल्पकालिक नौकरियों के लिए वीजा) नियम को लेकर चिंताएं बढ़ा कर पेश की गयी हैं. चंद्रशेखरन ने 155 अरब डॉलर के घरेलू आईटी उद्योग से कहा है कि वह चिंतित नहीं हो, क्योंकि उसके लिए बहुत से अवसर हैं.

चंद्रशेखरन अगले सप्ताह टाटा संस के चेयरमैन का पद संभालने वाले हैं. उन्होंने यहां नैसकाम के एक कार्यक्रम में कहा कि जब भी कोई नियामकीय बदलाव होता है या कतिपय चुनौती आती है, तो हमारे उद्योग में हर कोई ‘बड़ी दिक्कत है’ कहने लगता है. चाहे वह एच1बी वीजा हो या कुछ और इसे बढ़ाकर बताया गया है. वहीं, एक टीवी चैनल को साक्षात्कार में चंद्रशेखरन ने उम्मीद जतायी कि वे टाटा संस के चेयरमैन के रूप में कुछ अलग काम कर पायेंगे. उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ा पद है और परिदृश्य भी विशाल है. बहुत कुछ करने को है. चुनौतियां हैं, तो अवसर भी हैं. उम्मीद है कि मैं कुछ असर छोड़ पाऊंगा, कुछ अलग कर पाऊंगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola