ePaper

सेबी अर्थव्यवस्था की जरूरतों के हिसाब से कर रहा है अपना विकास : जेटली

Updated at : 11 Feb 2017 3:28 PM (IST)
विज्ञापन
सेबी अर्थव्यवस्था की जरूरतों के हिसाब से कर रहा है अपना विकास : जेटली

नयी दिल्ली : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) अर्थव्यवस्था की जरूरत और और बाजार के हिसाब से एक पेशेवर संगठन के रूप में अपना विकास कर रहा है. वित्त मंत्री ने अपनी बजट पहल का बाजार नियामक के साथ विचार विमर्श किया. जेटली ने सेबी के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) अर्थव्यवस्था की जरूरत और और बाजार के हिसाब से एक पेशेवर संगठन के रूप में अपना विकास कर रहा है. वित्त मंत्री ने अपनी बजट पहल का बाजार नियामक के साथ विचार विमर्श किया.

जेटली ने सेबी के निदेशक मंडल और शीर्ष अधिकारियों के साथ बजट के बाद होने वाली परंपरागत बैठक में आज बैठक की और बजट प्रस्तावों के संदर्भ में पूंजी बाजार नियामक के भविष्य के एजेंडा पर विचार विमर्श किया. इसमें प्रौद्योगिकी का विकास और नीतिगत बदलाव भी शामिल हैं. जेटली ने बाद में संवाददाताओं से कहा, ‘‘सेबी एक अच्छे अनुभव वाला पेशेवर संगठन है और यह अपना विकास अर्थव्यवस्था तथा बाजार की जरूरत के मुताबिक कर रहा है.
उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से हमने बाजार से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया. इनमें भविष्य के एजेंडा से संबंधित मुद्दे जो सेबी के खुद के एजेंडा में हैं. बाजार और प्रौद्योगिकियों में विभिन्न बदलाव और इनमें से कुछ बजट घोषणाओं की वजह से जरूरी हैं. मंत्री ने कहा, ‘‘आज की बैठक में हमने आज इन विषयों पर विचार-विमर्श किया.’
बैठक में वित्त राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा सेबी के मनोनीत चेयरमैन अजय त्यागी (फिलहाल वित्त मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव) मौजूद थे. सेबी के मौजूदा चेयरमैन यूके सिन्हा और बोर्ड के अन्य सदस्य तथा शीर्ष अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए. सिन्हा का कार्यकाल एक मार्च को पूरा हो रहा है. सिन्हा के बाद त्यागी पदभार संभालेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola