ePaper

माल्या के विमान की होगी निलामी

Updated at : 30 Jan 2017 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
माल्या के विमान की होगी निलामी

नयी दिल्ली : सेवा कर विभाग शराब कारोबारी विजय माल्या की ठप किंगफिशर एयरलाइंस के कॉरपोरेट जेट की 15-16 मार्च को नीलामी करेगा.विभाग को एयरलाइन से 535 करोड रुपये के बकाये की वसूली करनी है. मुंबई में विभाग ने कॉरपोरेट जेट एयरबस की नीलामी के लिए वैश्विक निविदा निकाली है. यह विमान मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सेवा कर विभाग शराब कारोबारी विजय माल्या की ठप किंगफिशर एयरलाइंस के कॉरपोरेट जेट की 15-16 मार्च को नीलामी करेगा.विभाग को एयरलाइन से 535 करोड रुपये के बकाये की वसूली करनी है. मुंबई में विभाग ने कॉरपोरेट जेट एयरबस की नीलामी के लिए वैश्विक निविदा निकाली है. यह विमान मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खडा है.

नीलामी के नोटिस में कहा गया है कि बोली प्रक्रिया सेवा कर विभाग के बिक्री एजेंट एमएसटीसी द्वारा 15-16 मार्च को किया जाएगा। बोली पूर्व सत्यापन के अनुसार बोली लगाने वाली कंपनियां विभाग से विमान के बारे में स्पष्टीकरण ले सकती हैं. संभावित बोली लगाने वाली कंपनियों को 14 मार्च तक एमएसटीसी के पास बोली पूर्व अग्रिम राशि जमा करानी होगी। भारतीय कंपनियांे के लिए यह 50 लाख रपये तथा विदेशी इकाइयों के लिए 75,000 डॉलर होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola