बढ़त के साथ निफ्टी 8650 के पास पहुंचकर हुआ बंद, सेंसेक्स 175 अंक मजबूत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jan 2017 4:06 PM

विज्ञापन

मुंबई : शेयर बाजारों में फरवरी सीरीज की अच्छी शुरुआत होने से शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी करीब 0.5 फीसदी तक बढ़कर बंद हुए. कारोबार के दौरान निफ्टी ने 8672.7 तक बढ़कर बंद हुआ, तो सेंसेक्स 27980.39 तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की. हालांकि, अंत में निफ्टी 8650 के आसपास ही बंद हुआ है, जबकि […]

विज्ञापन

मुंबई : शेयर बाजारों में फरवरी सीरीज की अच्छी शुरुआत होने से शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी करीब 0.5 फीसदी तक बढ़कर बंद हुए. कारोबार के दौरान निफ्टी ने 8672.7 तक बढ़कर बंद हुआ, तो सेंसेक्स 27980.39 तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की. हालांकि, अंत में निफ्टी 8650 के आसपास ही बंद हुआ है, जबकि सेंसेक्स 27900 के करीब बंद हुआ. इसके अलावा, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली. बीएसई का मिडकैप सूचकांक 0.6 फीसदी तक बढ़कर बंद हुआ, जबकि निफ्टी का मिडकैप 100 सूचकांक 0.9 फीसदी तक मजबूत होकर बंद हुआ. बीएसई का स्मॉलकैप सूचकांक 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ.

बाजार में बैंकिंग, ऑटो, फार्मा, उपभोक्ता वस्तु, ऊर्जा और तेल एवं गैस शेयरों में खरीदारी से बाजार में बढ़त देखने को मिली. बैंक निफ्टी करीब 1.25 फीसदी मजबूत होकर 19,708.3 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी के सार्वजनिक बैंकों का सूचकांक 2.6 फीसदी और निजी क्षेत्र के बैंक का सूचकांक 1 फीसदी बढ़कर बंद हुआ. निफ्टी के ऑटो सूचकांक में 0.5 फीसदी और फार्मा क्षेत्र में 0.3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गयी. बीएसई के उपभोक्ता वस्तु सूचकांक में 1.5 फीसदी, ऊर्जा क्षेत्र में 2.1 फीसदी और तेल एवं गैस क्षेत्र में 0.6 फीसदी की तेजी देखी गयी. हालांकि, शुक्रवार को एफएमसीजी शेयरों की जमकर टूटे. निफ्टी का एफएमसीजी सूचकांक करीब 2 फीसदी गिरकर बंद हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola