EPFO ने जमा पर ब्याज दरों में की कटौती, वर्ष 2016-17 के लिए 8.65 फीसदी ब्याज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Dec 2016 3:23 PM
नयी दिल्ली : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने 2016-17 के लिए भविष्य निधि जमा पर 8.65 प्रतिशत ब्याज दर तय कर दी है. ब्याज दरों में कटौती की गयी है. पिछले वित्त वर्ष में ब्याज दर 8.8 फीसदी थे. जिसमें 15 बेसिस अंकों की कटौती की गयी है. उम्मीद जताया जा रहा था कि […]
नयी दिल्ली : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने 2016-17 के लिए भविष्य निधि जमा पर 8.65 प्रतिशत ब्याज दर तय कर दी है. ब्याज दरों में कटौती की गयी है. पिछले वित्त वर्ष में ब्याज दर 8.8 फीसदी थे. जिसमें 15 बेसिस अंकों की कटौती की गयी है. उम्मीद जताया जा रहा था कि ईपीएफओ वित्त वर्ष 2016-17 के लिए भविष्य निधि जमा पर संभवत: 8.8 प्रतिशत ब्याज दर को कायम रखेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. ईपीएफओ के अंशधारकों की संख्या चार करोड़ से अधिक है.
ईपीएफओ के निर्णय लेने वाले शीर्ष निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की बैठक आज संपन्न हुई इसमें जमा पर ब्याज दरों में कटौती का निर्णय किया गया. सूत्र ने पहले भी कहा था कि ईपीएफओ अपने ब्याज दरों में कटौती कर सकता है, क्योंकि 8.8 प्रतिशत की ब्याज दर पर करीब 383 करोड़ रुपये का नुकसान होगा.
इससे पहले वित्त मंत्रालय ने इसी साल 2015-16 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर को घटाकर 8.7 प्रतिशत कर दिया था, जबकि श्रम मंत्री की अगुवाई वाली सीबीटी ने 8.8 प्रतिशत ब्याज की मंजूरी दी थी. ट्रेड यूनियनों के विरोध के बाद सरकार ने अपना फैसला वापस ले लिया था और अंशधारकों को 8.8 प्रतिशत ब्याज देने को सहमति दे दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










