गिरावट के साथ खुलने के बाद हरे निशान पर आया शेयर बाजार अपर सर्किट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Dec 2016 9:30 AM
मुंबई : अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा 25 बेसिस प्वाइंट रेट हाइक किये जाने का असर आज दुनिया भर के बाजारों के साथ भारतीय शेयर बाजार पर भी दिख रहा है. प्री ओपनिंग सेशन में ही बाजार दबाव में थे और सवा नौ बजे सेंसेक्स 133 अंक व निफ्टी 58 अंक की गिरावट के […]
मुंबई : अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा 25 बेसिस प्वाइंट रेट हाइक किये जाने का असर आज दुनिया भर के बाजारों के साथ भारतीय शेयर बाजार पर भी दिख रहा है. प्री ओपनिंग सेशन में ही बाजार दबाव में थे और सवा नौ बजे सेंसेक्स 133 अंक व निफ्टी 58 अंक की गिरावट के साथ खुला. बाजार में मंदाना इंडस्ट्रीज ने आज भी अपर सर्किट लगाया. हालांकि बाजार खुलने के 12 मिनट बाद मामूली हरे निशान पर आ गया. इस समय सेंसेक्स 11 अंक ऊपर आ गया था.
आज बैंक निफ्टी पर दबाव दिख रहा है, हालांकि शिपिंग शेयर आज अच्छी बढ़त बनाते हुए दिख रहे हैं. जेम्स व ज्वेलरी सेक्टर आज बढ़त दिखा रहे हैं.
हालांकि गिरावट के साथ खुलने के बाद अगले कुछ मिनटों में बाजार संभलते दिखे आैर 9.22 बजे सुबह सेंसेक्स मात्र 63 अंक की गिरावट के साथ 26529 अंक पर व निफ्टी 22 अंक की गिरावट के साथ8159अंक पर कारोबार कर रहा था. अडानी पोर्ट, सिप्ला, एचसीएल टैक, टीसीएस आज बाजार में टॉप परफॉर्मर बने हैं. वहीं, टाटा मोटर, टाटा मोटर डीवीआर, सन फार्मा, जी लिमिटेड, हिंडाल्को आज बाजार में टॉप लूजर बने हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










