ePaper

फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 183 अंक चढ़ा

Updated at : 13 Dec 2016 9:41 AM (IST)
विज्ञापन
फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 183 अंक चढ़ा

मुंबई : सोमवार को भारतीय शेयर बाजार शानदार बढ़त के साथ बंद हुए. सेंसेक्स आज जहां लगभग 183 अंक चढ़ कर 26697 अंक पर, वहीं निफ्टी 51 अंक की बढ़त के साथ 8221 अंक पर बंद हुआ. बंबई स्टॉक एक्सचेंज में अाज मिडकैप व स्मॉलकैप सूचकांक को छोड़कर शेष सूचकांक हरे निशान पर बंद हुए. […]

विज्ञापन

मुंबई : सोमवार को भारतीय शेयर बाजार शानदार बढ़त के साथ बंद हुए. सेंसेक्स आज जहां लगभग 183 अंक चढ़ कर 26697 अंक पर, वहीं निफ्टी 51 अंक की बढ़त के साथ 8221 अंक पर बंद हुआ. बंबई स्टॉक एक्सचेंज में अाज मिडकैप व स्मॉलकैप सूचकांक को छोड़कर शेष सूचकांक हरे निशान पर बंद हुए. आज दिग्गज कंपनी टैक महिंद्रा, टाटा मोटर्स,बीपीसीएल, विप्रो, अदानी पोर्ट के शेयर सबसे ज्यादा चढ़े. जबकि अल्ट्राटैक, हिंडाल्को, जी लिमिटेड, भेल, ग्रासिम सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर बने. बाजार की आज की तेजी अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर आज से शुरू होने वाली दो दिवसीय अहम बैठक के पहले देखने को मिली है.

बाजार का सुबह का हाल

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार सोमवार की गिरावट के बाद मंगलवार को अच्छी बढ़त के साथ खुले. सेंसेक्स ने जहां आज 92 अंक की बढ़त के साथ शुरुआत की, वहीं निफ्टी 16 अंक की बढ़त के साथ खुला. आज बाजार में टाटा मोटर्स और टाटा डीवीआर में शानदार बढ़त देखने को मिला. इसके अलावा, टीवीएस इलेक्ट्रिक व एनसीसी लिमिटेड के शेयर में अच्छा मूव देखने को मिल रहा है.

बाजार में आज विप्रो, रिलायंस, टाटा स्टील के शेयरों में भी अच्छी बढ़त आयी है. वहीं, जी लिमिटेड, एशियन पैंट्स, बॉस लिमिटेड, ग्रासिम, एचडीएफसी टॉप लूजर बने हैं. इनके शेयर सवा दो से एक प्रतिशत तक गिरे हैं. आज बाजार में छोटे व मंझोले शेयर अच्छा उछाल दिखा रहे हैं.

सुबह के 9.35 बजे सेंसेक्स व निफ्टी लाल निशान पर पहुंच गये थे. इस समय सेंसेक्स 5.65 अंक की गिरावट के साथ 26509 व निफ्टी 8.40 अंक की गिरावट के साथ 8162 अंक पर कारोबार कर रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola