ePaper

टाटा की गाड़ियां नये साल में पांच हजार से 25 हजार तक हो जायेंगी महंगीं

Updated at : 12 Dec 2016 5:17 PM (IST)
विज्ञापन
टाटा की गाड़ियां नये साल में पांच हजार से 25 हजार तक हो जायेंगी महंगीं

नयी दिल्ली : घरेलू वाहन कंपनी टाटा मोटर्स ने अगले महीने से अपने यात्री वाहनों के दामों में 25,000 रुपये तक की बढोतरी करने की घोषणा की है. उत्पादन लागतमें वृद्धि के बोझ को कम करने के लिए कंपनी यह कदम उठा रही है. टाटा मोटर्स ने आज बयानमें कहा कि वह यात्री वाहनों के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : घरेलू वाहन कंपनी टाटा मोटर्स ने अगले महीने से अपने यात्री वाहनों के दामों में 25,000 रुपये तक की बढोतरी करने की घोषणा की है. उत्पादन लागतमें वृद्धि के बोझ को कम करने के लिए कंपनी यह कदम उठा रही है. टाटा मोटर्स ने आज बयानमें कहा कि वह यात्री वाहनों के दामाें में मॉडल के हिसाब से 5,000 से 25,000 रुपये की वृद्धि करेगी. यह वृद्धि एक जनवरी से लागू होगी. टाटा मोटर्स के अध्यक्ष :यात्री वाहन कारोबार: मयंक पारीक ने कहा, ‘‘कच्चे माल मसलन इस्पात, एल्युमीनियम, तांबा और रबड़ के दाम समय के साथ बढ़े हैं.

इससे हम पर काफी दबाव है. इस वजह सेहमें यात्री काराें के दाम बढानेपड़ रहे हैं.’ उन्हाेंने कहा कि कंपनी की काराें की अच्छी मांग दिख रही है. मासिक आधार पर कंपनी की बिक्री बढ रही है. इसमें हाल में पेश टियागो का विशेष योगदान है. टाटा मोटर्स प्रवेश स्तर की नैनो के अलावा हैचबैक टियागो से लेकर क्रॉसओवर आरिया बेचती है. इनमॉडलों के दाम दिल्ली शोरूममें 2.18 लाख से 17.29 लाख रुपये हैं. इससे पहले कल रेनो इंडिया ने अगले महीने से अपने वाहनाें के दाम तीन प्रतिशत तक बढाने की घोषणा की है. वहीं पूर्वमें टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने भी अगले महीने से अपने विभिन्नमॉडलों की कीमताेंमें तीन प्रतिशत तक की वृद्धि की घोषणा की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola