सेंसेक्स 1.72 फीसदी मजबूत, निफ्टी 8000 के पार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Nov 2016 9:19 AM
मुंबई : शेयर बाजारों में लिवाली बढ़ने से सेंसेक्स 441.85 अंकों यानी 1.72 फीसदी की बढ़त के साथ 26302.02 पर पहुंच गया. वहीं, निफ्टी में 146.15 फीसदी 8111.65 अंक पर पहुंच गया. यह अपने मनोवैज्ञानिक स्तर 8000 के स्तर को पार करने में सफलता हासिल की. बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी […]
मुंबई : शेयर बाजारों में लिवाली बढ़ने से सेंसेक्स 441.85 अंकों यानी 1.72 फीसदी की बढ़त के साथ 26302.02 पर पहुंच गया. वहीं, निफ्टी में 146.15 फीसदी 8111.65 अंक पर पहुंच गया. यह अपने मनोवैज्ञानिक स्तर 8000 के स्तर को पार करने में सफलता हासिल की. बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिल रही है. बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी तक बढ़ा है, जबकि निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 0.5 फीसदी तक उछला. बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5 फीसदी से ज्यादा की तेजी आयी है.
इसके साथ ही धातु, आईटी, बैंकिंग और एफएमसीजी शेयरों में भी अच्छी खरीदारी दिख रही है. बैंक निफ्टी 0.3 फीसदी बढ़कर 18300 के ऊपर पहुंच गया है, जबकि निफ्टी का पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.5 फीसदी तक बढ़ा है. निफ्टी के आईटी इंडेक्स में 0.75 फीसदी, मेटल इंडेक्स में 1.3 फीसदी और एफएमसीजी इंडेक्स में 0.25 फीसदी की बढ़त दर्ज की गयी है. हालांकि, ऑटो शेयरों में बिकवाली का दौर देखने को मिल रहा है.
फिलहाल, बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 60 अंक यानि 0.25 फीसदी की तेजी के साथ 25920 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 26 अंक यानि 0.3 फीसदी की मजबूती के साथ 7992 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. बाजार में कारोबार के इस दौरान दिग्गज शेयरों में टाटा स्टील, हिंडाल्को, इंफोसिस, एशियन पेंट्स, अरविंदो फार्मा, भारती एयरटेल और हीरो मोटो 2.4-0.8 फीसदी तक उछले हैं. हालांकि, दिग्गज शेयरों में टाटा मोटर्स डीवीआर, टाटा मोटर्स, ग्रासिम, मारुति सुजुकी, एसीसी, अदानी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक और एलएंडटी 0.9-0.4 फीसदी तक गिरे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










