वाह! टाटा की मेगापिक्सल कार एक लीटर में 100 किमी भरेगी फर्राटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Nov 2016 4:35 PM
विज्ञापन
नयी दिल्ली : मध्यमवर्गीय परिवार पर टाटा की विशेष नजर है. टाटा नैनो के बाद अब टाटा ऐसी कार ला रही है जो 100 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी. टाटा इस योजना पर तेजी से काम कर रही है. इस कार का नाम टाटा मेगापिक्सल रखा गया है. इस कार के बाजार में आने […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : मध्यमवर्गीय परिवार पर टाटा की विशेष नजर है. टाटा नैनो के बाद अब टाटा ऐसी कार ला रही है जो 100 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी. टाटा इस योजना पर तेजी से काम कर रही है. इस कार का नाम टाटा मेगापिक्सल रखा गया है. इस कार के बाजार में आने से ऑटो इंडस्ट्री में क्रांति आ जायेगी. अबतक कोई ऐसी कार नहीं बनी जो 100 किलोमीटर की माइलेज दे.
कार के लुक पर भी विशेष ध्यान दिया गया है. कार छोटी लेकिन शानदार है. इसके बाहरी रूप रंग के साथ-साथइंटीरियर पर भी विशेष ध्यान दिया गया है. इस कार में ड्राइवर सहित चार लोग आराम से बैठ सकते हैं. इस कार का पहला लुक पहली बार 2012 में जिनेवा के मोटर शो में दिखा था. इस कार की कीमत पर अभी सिर्फ कयास लगाये जा रहे हैं.
कार की कीमत 5 से 6 लाख रुपये आकी जा रही है. कार की इंजन कैपिसिटी 325 सीसी का सिंगल सिलिंडर पेट्रोल है. यह 13.5 बीचएपी का पावर देती है. इस कार में कई चीजें खास है. कंपनी ने इसकी बैटरी खास तरीके से बनाया है जो 30 मिनट में ही 80 फीसदी चार्ज हो जाता है. इस कार में स्लाइडिंग डोर दिए गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










