टाटा ग्रुप के फैसले के खिलाफ कोर्ट जायेंगे साइरस मिस्त्री
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Oct 2016 10:16 PM
मुंबई : भारतीय उद्योग जगत में आज एक अप्रत्याशित घटनाक्रम के तहत देश के सबसे बडे औद्योगिक घरानों में से एक टाटा संस ने साइरस मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटा दिया. उनके स्थान पर पूर्व चेयरमैन रतन टाटा को अंतरिम चेयरमैन बनाया गया है. इस बीच फैसले के खिलाफ साइरस मिस्त्री ने बॉम्बे हाईकोर्ट […]
मुंबई : भारतीय उद्योग जगत में आज एक अप्रत्याशित घटनाक्रम के तहत देश के सबसे बडे औद्योगिक घरानों में से एक टाटा संस ने साइरस मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटा दिया. उनके स्थान पर पूर्व चेयरमैन रतन टाटा को अंतरिम चेयरमैन बनाया गया है. इस बीच फैसले के खिलाफ साइरस मिस्त्री ने बॉम्बे हाईकोर्ट जाने का फैसला लिया है.
टाटा संस ने नए चेयरमैन की खोज के लिए पांच सदस्यों वाली एक समिति का गठन किया है. इसके लिए उसे चार महीने का समय दिया गया है. मिस्त्री को हटाने का निर्णय यहां टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक के बाद किया गया. अडतालीस वर्षीय मिस्त्री की जगह 78 वर्षीय रतन टाटा को कंपनी के अंतरिम चेयरमैन पद की जिम्मेदारी दी गई है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










