भारत और रूस ने 43,000 करोड़ रुपये के रक्षा सौदों पर हस्ताक्षर किये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Oct 2016 9:20 PM
बेनौलिम/ गोवा: रक्षा संबंध को मजबूत करते हुए भारत और रूस ने लगभग 43,000 करोड़ रुपये की लागत के तीन बडे रक्षा सौदों पर आज हस्ताक्षर किए. इसमें सर्वाधिक उन्नत वायु रक्षा प्रणाली की खरीद शामिल है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच विस्तृत बातचीत के बाद इन रक्षा सौदों के […]
बेनौलिम/ गोवा: रक्षा संबंध को मजबूत करते हुए भारत और रूस ने लगभग 43,000 करोड़ रुपये की लागत के तीन बडे रक्षा सौदों पर आज हस्ताक्षर किए. इसमें सर्वाधिक उन्नत वायु रक्षा प्रणाली की खरीद शामिल है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच विस्तृत बातचीत के बाद इन रक्षा सौदों के बारे में फैसले किए गए. दोनों नेताओं ने रक्षा सहित कई क्षेत्रों पर बातचीत की.अमेरिका और यूरोप के साथ भारत के बढते रक्षा संबंधों के बीच मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि रुस भारत का बडा रक्षा और सामरिक साझेदार बना रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










