रिलायंस जियो का रिकार्ड : पहले ही महीने डेढ़ करोड़ ग्राहक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Oct 2016 4:26 PM
नयी दिल्ली: दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने अपने परिचालन के पहले ही महीने 1.6 करोड़ ग्राहक बनाये हैं. कंपनी का कहना है कि यह अपने आप में एक विश्व रिकार्ड है क्योंकि उसने यह उपलब्धि दुनिया की किसी भी अन्य दूरसंचार कंपनी या स्टार्टअप से ज्यादा तेजी से हासिल की है चाहे वह फेसबुक हो, […]
नयी दिल्ली: दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने अपने परिचालन के पहले ही महीने 1.6 करोड़ ग्राहक बनाये हैं. कंपनी का कहना है कि यह अपने आप में एक विश्व रिकार्ड है क्योंकि उसने यह उपलब्धि दुनिया की किसी भी अन्य दूरसंचार कंपनी या स्टार्टअप से ज्यादा तेजी से हासिल की है चाहे वह फेसबुक हो, वाट्सऐप या स्पाइक हो. रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस जियो ने 4जी सेवाओं का अपना परिचालन औपचारिक रुप से पांच सितंबर को शुरू किया था. भारत के इस बाजार में नई नई प्रवेशकर्ता इस कंपनी का कहना है कि उसने पहले 26 दिन में ही 1.6 करोड से अधिक ग्राहक हासिल किए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










