बी के बंसल के पुत्र को कभी बुलाया नहीं गया था : CBI
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Sep 2016 7:12 PM
नयी दिल्ली : सीबीआई ने आज कहा कि कार्पोरेट मामलों के पूर्व महानिदेशक बी. के. बंसल का पुत्र अधिकारी के खिलाफ कथित रिश्वत मामले में न तो कोई आरोपी था और न ही एजेंसी ने उसे बुलाया था. बंसल और उनके पुत्र योगेश ने आज कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मुश्किल से दो महीने […]
नयी दिल्ली : सीबीआई ने आज कहा कि कार्पोरेट मामलों के पूर्व महानिदेशक बी. के. बंसल का पुत्र अधिकारी के खिलाफ कथित रिश्वत मामले में न तो कोई आरोपी था और न ही एजेंसी ने उसे बुलाया था. बंसल और उनके पुत्र योगेश ने आज कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मुश्किल से दो महीने पहले ही बंसल की पत्नी और पुत्री ने बंसल की कथित भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तारी के बाद आत्महत्या कर ली थी. सीबीआई प्रवक्ता आर के गौर ने कहा, ‘‘हमें बी के बंसल और उनके पुत्र की आज दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु की जानकारी मिलने पर गहरा दुख हुआ. मामले की स्थानीय पुलिस जांच कर रही है.” उन्होंने कहा कि केंद्रीय कार्पोरेट मामलों के तत्कालीन महानिदेशक बंसल रिश्वत के एक मामले में आरोपी थे और उन्हें गत 16 जुलाई 2016 को गिरफ्तार किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










