ePaper

रघुराम राजन की विदाई पर बेंगलुरु के रेस्तरां ने पेश किए दो पकवान

Updated at : 25 Aug 2016 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
रघुराम राजन की विदाई पर बेंगलुरु के रेस्तरां ने पेश किए दो पकवान

बेंगलुरु: भारतीय रिजर्व बैंक के निवर्तमान गर्वनर रघुराम राजन की शान में बेंगलूर की एक रेस्त्रां कंपनी ने अपने मेन्यू में दो विशेष पकवान पेश किए हैं. बराबर चर्चाओं में रहे राजन ने केंद्रीय बैंक के काम-धाम पर अपना एक खास असर डाला है. बेंगलुरु की रेस्त्रां कंपनी जंगरी ने अपने मेन्यू में ‘उलूंदू कोझुकट्टई’ […]

विज्ञापन

बेंगलुरु: भारतीय रिजर्व बैंक के निवर्तमान गर्वनर रघुराम राजन की शान में बेंगलूर की एक रेस्त्रां कंपनी ने अपने मेन्यू में दो विशेष पकवान पेश किए हैं. बराबर चर्चाओं में रहे राजन ने केंद्रीय बैंक के काम-धाम पर अपना एक खास असर डाला है. बेंगलुरु की रेस्त्रां कंपनी जंगरी ने अपने मेन्यू में ‘उलूंदू कोझुकट्टई’ और ‘कोवा कोझुकट्टई’ नाम के दो पकवानों को शामिल किया है. इनकी कीमत क्रमश: 100 और 150 रुपये है और उसके मेन्यु में यह 26 अगस्त से दो सितंबर के बीच ही उपलब्ध होंगे. गौरतलब है कि राजन चार सितंबर को अपना पद छोडेंगे.

जंगरी के सह-संस्थापक आशीष काल्या ने एक बयान में कहा, ‘‘डॉक्टर राजन के उल्लेखनीय कार्यो की तारीफ में जंगरी ने यह विशेष पेशकश की है. राजन ने हम जैसे नव उद्यमियों और आम लोगों के मन को सकारात्मक तौर पर छुआ है.’ ‘उलूंदू कोझुकट्टई’ चावल की इडली जैसा पकवान है जिसमें उडद दाल की मसालेदार पीठी भरी होती है और इसे चटनी के साथ परोसा जाता है. यह व्यंजन मध्य प्रदेश के पकवानों से प्रेरणा लिए हुआ है जहां राजन का जन्म हुआ था.
‘कोवा कोझुकट्टई’ मीठे चावल के आटे से बनी मिठाई है. इसमें खोया, मेवा और इलायची का मिश्रण होता है और इसे गुलाब की सुगंध वाले दूध में हल्की आंच पर उबाला जाता है. यह तमिलनाडु के खान-पान से प्रेरित है जो राजन से मूल तौर पर जुड़ा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola