चीन की GDP भारत से चार गुना, देश में सतत वृद्धि की जरूरत : राजन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jul 2016 9:12 PM
हैदराबाद: भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने आज कहा कि भारत को प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद जीडीपी: के मामले में चीन के बराबर पहुंचने के लिए अभी काफी लंबा रास्ता तय करना है. उन्होंने कहा कि चीन के बराबर पहुंचने के लिए देश को कई वर्ष तक मजबूत वृद्धि दर हासिल करने […]
हैदराबाद: भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने आज कहा कि भारत को प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद जीडीपी: के मामले में चीन के बराबर पहुंचने के लिए अभी काफी लंबा रास्ता तय करना है. उन्होंने कहा कि चीन के बराबर पहुंचने के लिए देश को कई वर्ष तक मजबूत वृद्धि दर हासिल करने की जरूरत है. इसके साथ ही उन्होंने पर्यावरण की कीमत पर अर्थव्यवस्था के विस्तार के प्रति आगाह भी किया है. उन्होंने बताया कि चीन का प्रति व्यक्ति जीडीपी भारत से चार गुना है. राजन ने कहा, ‘‘मैं इस बात पर जोर देना चाहूंगा कि कुछ वर्षों की वृद्धि से मदद नहीं मिलने वाली इन कुछ साल बाद हमारी वृद्धि काफी धीमी हो जाएगी. हमें सतत वृद्धि की जरूरत है. इसके लिए प्रणाली होनी चाहिए, हमें वृद्धि के अलावा वृहद स्थिरता की भी जरूरत है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










