ePaper

चांदी में जबरदस्त तेजी, दो वर्ष के उच्च स्तर पर

Updated at : 02 Jul 2016 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
चांदी में जबरदस्त तेजी, दो वर्ष के उच्च स्तर पर

नयीदिल्ली : मजबूत वैश्विक संकेतों तथा औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की लिवाली बढ़ने से राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में चांदी आज 960 रुपये उछलकर 45,000 रुपये के स्तर को लांघती हुई दो साल के उच्च स्तर 45,560 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गयी. चांदी में लगातार पांचवें दिन यह तेजी देखने को मिली. दूसरी […]

विज्ञापन

नयीदिल्ली : मजबूत वैश्विक संकेतों तथा औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की लिवाली बढ़ने से राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में चांदी आज 960 रुपये उछलकर 45,000 रुपये के स्तर को लांघती हुई दो साल के उच्च स्तर 45,560 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गयी. चांदी में लगातार पांचवें दिन यह तेजी देखने को मिली.

दूसरी ओर विदेशों में सोने में तेजी के बावजूद मौजूदा स्तर पर आभूषण विक्रेताओं की ओर से किसी खास कारोबारी गतिविधि के अभाव में सोने में स्थिरता रही. बाजार सूत्रों ने चांदी में तेजी का श्रेय विदेशों में मजबूती के रख को दिया. जहां इसकी कीमत में अगस्त 2014 के बाद की सर्वाधिक तेजी देखी गयी.

विदेशों में तेजी का कारण निवेशकों का यह अनुमान लगाना है कि ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर निकलने का फैसला होने के मद्देनजर दुनियाभर में केंद्रीय बैंक आर्थिक प्रोत्साहन को बढ़ावा देंगे. उन्होंने कहा इसके अलावा घरेलू औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ने से भी कारोबारी धारणा में तेजी आयी.

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में कल के कारोबार में चांदी 5.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 19.58 डॉलर प्रति औंस हो गयी जबकि सोना 1.4 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,339 डॉलर प्रति औंस हो गया. राष्ट्रीय राजधानी में चांदी तैयार लगातार पांचवें दिन तेजी में रही. यह 960 रुपये की तेजी के साथ 45,560 रुपये प्रति किलो हो गयी जो 14 जुलाई, 2014 के बाद का सर्वोच्च स्तर है जब यह 45,600 ऱपये प्रति किलो पर थी.

चांदी साप्ताहिक डिलीवरी में भी तेजी कायम रही और यह 30 रुपये बढ़कर 45,200 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई. हालांकि चांदी सिक्का लिवाल 74,000 रुपये और बिकवाल 75,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा. सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता का भाव क्रमश: 30,550 रुपये और 30,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा. गिन्नी भी 23,400 रुपये प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola