पेट्रोल के दाम 89 पैसे लीटर घटे, डीजल 49 पैसे लीटर सस्ता हुआ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jul 2016 2:30 AM
नयी दिल्ली : पेट्रोल कीमतों में आज 89 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है. वहीं डीजल के दाम 49 पैसे लीटर घटाए गए हैं. यह ईंधन के दामों में दो माह में पहली कटौती है. दिल्ली में मध्यरात्रि से पेट्रोल का दाम 64.76 रुपये प्रति लीटर हो गया. इंडियन आयल कारपोरेशन ने यह […]
नयी दिल्ली : पेट्रोल कीमतों में आज 89 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है. वहीं डीजल के दाम 49 पैसे लीटर घटाए गए हैं. यह ईंधन के दामों में दो माह में पहली कटौती है. दिल्ली में मध्यरात्रि से पेट्रोल का दाम 64.76 रुपये प्रति लीटर हो गया.
इंडियन आयल कारपोरेशन ने यह घोषणा की. इसी तरह डीजल का दाम 55.19 रुपये लीटर से घटकर 54.70 रुपये लीटर हो गया. इससे पहले 16 जून को पेट्रोल के दाम पांच पैसे लीटर व डीजल के 1.26 रुपये लीटर बढाए गए थे. एक मई से चार बार की वृद्धि में पेट्रोल के दाम 4.52रुपये लीटर और डीजल के 7.72 रुपये लीटर बढ़े हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










