ePaper

टाटा मोटर्स का मुनाफा चौथी तिमाही में तीन गुना बढ़कर 5,177 करोड़ रुपये

Updated at : 30 May 2016 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
टाटा मोटर्स का मुनाफा चौथी तिमाही में तीन गुना बढ़कर 5,177 करोड़ रुपये

मुंबई: टाटा मोटर्स समूह का एकीकृत शुद्ध लाभ 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही में तीन गुना बढकर 5177.06 करोड रुपये हो गया. कंपनी का कहना है कि ब्रितानी इकाई जेएलआर के मजबूत प्रदर्शन तथा भारी व मझौले वाणिज्यिक वाहनों की अच्छी बिक्री के चलते आलोच्य तिमाही में उसका मुनाफा बढ़ा. टाटा मोटर्स ने बीएसई […]

विज्ञापन

मुंबई: टाटा मोटर्स समूह का एकीकृत शुद्ध लाभ 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही में तीन गुना बढकर 5177.06 करोड रुपये हो गया. कंपनी का कहना है कि ब्रितानी इकाई जेएलआर के मजबूत प्रदर्शन तथा भारी व मझौले वाणिज्यिक वाहनों की अच्छी बिक्री के चलते आलोच्य तिमाही में उसका मुनाफा बढ़ा. टाटा मोटर्स ने बीएसई को सूचित किया है कि कंपनी ने पूर्व वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,716.5 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था.

आलोच्य तिमाही में कंपनी की एकीकृत शुद्ध बिक्री 18.76 प्रतिशत बढकर 79,926.12 करोड रुपये हो गई. यह एक साल पहले की समान अवधि में 67,297.99 करोड़ रुपये रही थी.कंपनी ने कहा है कि एकल आधार पर तथा जगुआर लैंड रोवर के कारोबार में मजबूत परिचालन निष्पादन का असर उसके वित्तीय परिणामों पर रहा.

एक आधार पर टाटा मोटर्स की ने चौथी तिमाही में 464.99 करोड रूपये का शुद्ध लाभ कमाया. कंपनी को एक साल पहले की तिमाही में 1,164.25 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था. एकल आधार पर आलोच्य तिमाही में उसकी शुद्ध बिक्री 12,459.51 करोड रूपये रही.इसी तरह 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष में टाटा मोटर्स की एकल आधार पर आय 41,948 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ 234.23 करोड़ रुपये रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola