ePaper

7th Pay Commission, PF News: घट जाएगी टेक होम सैलरी, बढ़ेगा पीएफ, जानिए 1 अप्रैल से और क्या-क्या होंगे बदलाव

Updated at : 04 Mar 2021 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
7th Pay Commission, PF News: घट जाएगी टेक होम सैलरी, बढ़ेगा पीएफ, जानिए 1 अप्रैल से और क्या-क्या होंगे बदलाव

7th Pay Commission, PF News, New wage code: केन्द्र की मोदी सरकार 1 अप्रैल 2021 से नौकरी के क्षेत्र में बड़ा बदलाव कर रही है. इसके तहत नौकरी पेशा लोगों की सैलरी, ग्रेच्युटी, पीएफ और काम के घंटों सब में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. ऐसा माना जा रहा है कि 1 अप्रैल से कर्मचारियों के पीएफ में एक बार फिर इजाफा हो सकता है.

विज्ञापन

7th Pay Commission, PF News, New wage code: केन्द्र की मोदी सरकार 1 अप्रैल 2021 से नौकरी के क्षेत्र में बड़ा बदलाव कर रही है. इसके तहत नौकरी पेशा लोगों की सैलरी, ग्रेच्युटी, पीएफ और काम के घंटों सब में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. ऐसा माना जा रहा है कि 1 अप्रैल से कर्मचारियों के पीएफ में एक बार फिर इजाफा हो सकता है. हालांकि, इससे लोगों के हाथ में आने वाली सैलरी घट जाएगी.

गौरतलब है कि, साल 2020 में संसद में सरकार ने तीन मजदूरी संहिता विधेयक (Code of Weage Bill) पास किए गए थे. इन विधेयकों के इस साल यानी 1 अप्रैल 2021 से लागू होने की संभावना है. इससे कंपिनयों की बैलेंस शीट प्रभावित होगी. वहीं, टेक होम सैलरी (Take Home Salary) में भी कमी कर दी जाएगी. लेकिन ग्रेच्युटी और भविष्य निधि (PF) मद में इजाफा किया जाएगा.

बता दें, देश के 75 सालों के इतिहाल में यह पहला मौका है जब श्रम कानून में इस तरह का बदलाव देखने को मिल रहा है. हालांकि, इस बदलाव को लेकर सरकार दावा कर रही है कि इस कानून के श्रमिक और नियोक्ता दोनों को इससे फायदा होगा.

सैलरी घटेगा, पीएफ में होगा इजाफा: सरकार के नए नियम के अनुसार, मूल वेतन कर्मचारियों के कुल वेतन का 50 फीसदी या इससे अधिक होना चाहिए. ऐसे में इस नियम से ज्यादातर कर्मचारियों की सैलरी में बदलाव हो जाएगा. जाहिर है सैलरी का गैर-भत्ते आमतौर पर कुल सैलेरी के 50 फीसदी से कम होता है. ऐसे में मूल वेतन बढ़ने से पीएफ भी बढ़ेगा. लेकिन हाथ में आने वाली सैलरी में कमी होगी. वहीं, पीएफ में इजाफा होगा, क्योंकि पीएफ बेसिक सैलरी पर निर्भर करती है.

12 घंटे काम करने का प्रस्ताव : नए श्रम कानून में काम करने के अधिकतम समय में भी इजाफा किया जा रहा है. इसे बढ़ाकर 12 घंटे करने का प्रस्ताव रखा गया है. वहीं, 15 से 30 मिनट तक अतिरिक्त काम करने को भी ओवरटाइम में शामिल किए जाने का प्रावधान किया गया है. इसके अलावा कर्मचारियों को 5 घंटे काम करने के बाद आधे घंटे का ब्रेक मिलेगा.

रिटायरमेंट की राशि में होगा इजाफा: नए श्रम कानून से ग्रेच्युटी और पीएफ में योगदान बढ़ने से रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों को मिलने वाली राशि में भी इजाफा होगा. 1 अप्रैल से घट सकती टेक होम सैलरी और पीएफ बढ़ने तथा Hindi News से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola