केंद्रीय कर्मियों को मोदी सरकार का होली गिफ्ट, 6 फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Mar 2016 2:45 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : नरेंद्र मोदी सरकार ने केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को होली के अवसर पर बड़ा तोहफा दिया है. बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 6 फीसदी बढोतरी करने का मंजूरी मिल गयी है. इस बढ़ोतरी के साथ ही अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 119 फीसदी से बढ़कर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : नरेंद्र मोदी सरकार ने केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को होली के अवसर पर बड़ा तोहफा दिया है. बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 6 फीसदी बढोतरी करने का मंजूरी मिल गयी है. इस बढ़ोतरी के साथ ही अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 119 फीसदी से बढ़कर 125 फीसदी हो गया है. बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2016 से लागू होगा. पिछली बार केंद्र सरकार ने सितंबर 2015 में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया था.

उस समय भी महंगाई भत्ते में 6 फीसदी की बढ़ोतरी की गयी थी. वह बढ़ातरी 1 जुलाई 2015 से लागू की गयी थी. उस समय केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 113 फीसदी से बढ़ाकर 119 फीसदी हो गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola