ePaper

टाटा मोटर्स को वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 25% बढने की उम्मीद

Updated at : 04 Mar 2016 2:01 PM (IST)
विज्ञापन
टाटा मोटर्स को वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 25% बढने की उम्मीद

मुंबई : टाटा मोटर्स को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष के दौरान वाणिज्यिक वाहनों की उसकी बिक्री 25 प्रतिशत तक बढ जायेगी और अगले साल भी यही रुझान बना रहेगा. कंपनी को उम्मीद है कि अर्थव्यवस्था में तेजी आने के साथ साथ नये उत्सर्जन मानकों के अनुरुप पुराने वाहनों के स्थान पर नये वाहन […]

विज्ञापन

मुंबई : टाटा मोटर्स को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष के दौरान वाणिज्यिक वाहनों की उसकी बिक्री 25 प्रतिशत तक बढ जायेगी और अगले साल भी यही रुझान बना रहेगा. कंपनी को उम्मीद है कि अर्थव्यवस्था में तेजी आने के साथ साथ नये उत्सर्जन मानकों के अनुरुप पुराने वाहनों के स्थान पर नये वाहन की मांग बढेगी. कंपनी को बृहन मुंबई निगम से हाइब्रिड बसों का आर्डर अब कभी भी मिलने की उम्मीद है.

निगम के साथ हालांकि, कंपनी पहले ही इसके लिये समझौता कर चुकी है. टाटा मोटर्स के (वाणिज्यिक वाहन व्यवसाय) के कार्यकारी निदेशक रवि पिशरोडी ने कहा, ‘ट्रकों की बिक्री कुल मिलाकर 2011-12 की ऊंचाई तक पहुंच चुकी है, हम बाजार में सबसे आगे हैं. कुल मिलाकर चालू वित्त वर्ष में हमारी बिक्री 25 प्रतिशत के करीब अधिक रहने की उम्मीद है. चालू तिमाही के पहले दो माह काफी अच्छे रहे हैं, मार्च भी अच्छा रहेगा.’

उन्होंने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि अगले साल भी बिक्री में वृद्धि बनी रहेगी, हालांकि इस साल के ऊंचे बिक्री आधार के चलते अगले साल वृद्धि दर कुछ कम रह सकती है. इसके बावजूद बिक्री में हमें 10 से 15 प्रतिशत तक वृद्धि की उम्मीद है. अप्रैल 2017 में पर्यावरण से जुडे भारत मानक-चार लागू होने से मुझे उम्मीद है कि वर्ष की दूसरी छमाही बेहतर होगी.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola