बजट में घोषणा के साथ ही टाटा मोटर्स ने यात्री वाहनों के दाम 35,000 बढ़ाये

नयी दिल्ली : टाटा मोटर्स ने आज अपने यात्री वाहनों के दाम 35,000 रुपये तक बढ़ाने की घोषणा की. कंपनी ने 2016-17 के बजट में कारों पर बुनियादी ढांचा उपकर के प्रभाव को कम करने के लिए यह कदम उठाया है. टाटा मोटर्स के प्रवक्ता ने कहा, ‘बजट घोषणाओं में जो उपकर लगाया गया है […]
नयी दिल्ली : टाटा मोटर्स ने आज अपने यात्री वाहनों के दाम 35,000 रुपये तक बढ़ाने की घोषणा की. कंपनी ने 2016-17 के बजट में कारों पर बुनियादी ढांचा उपकर के प्रभाव को कम करने के लिए यह कदम उठाया है. टाटा मोटर्स के प्रवक्ता ने कहा, ‘बजट घोषणाओं में जो उपकर लगाया गया है उसके मद्देनजर हम अपने यात्री वाहनों के दाम तत्काल प्रभाव से बढ़ा रहे हैं. कंपनी के मुताबिक, विभिन्न श्रेणियों पर उपकर के आधार पर यात्री वाहनों की कीमतों में 2,000 से 35,000 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी.टाटा मोटर्स प्रवेश स्तर की नैनो से लेकर प्रीमियम क्रॉसओवर एरिया जैसे मॉडल बेचती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




