ePaper

भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में आकर्षक स्थान बना रहेगा : विश्व बैंक

Updated at : 07 Jan 2016 1:12 PM (IST)
विज्ञापन
भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में आकर्षक स्थान बना रहेगा : विश्व बैंक

वाशिंगटन : भारत विश्व अर्थव्यवस्था में चमकता आकर्षक स्थान बना रहेगा और 2016-17 के दौरान उसकी आर्थिक वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है. यह वृद्धि दर चीन की वृद्धि के मुकाबले करीब एक प्रतिशत अधिक होगी. विश्व बैंक ने यह बात कही है. विश्व बैंक ने अपनी ताजा वैश्विक आर्थिक संभावना रिपोर्ट में […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : भारत विश्व अर्थव्यवस्था में चमकता आकर्षक स्थान बना रहेगा और 2016-17 के दौरान उसकी आर्थिक वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है. यह वृद्धि दर चीन की वृद्धि के मुकाबले करीब एक प्रतिशत अधिक होगी. विश्व बैंक ने यह बात कही है. विश्व बैंक ने अपनी ताजा वैश्विक आर्थिक संभावना रिपोर्ट में कहा है -विश्व बैंक ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर को वर्ष 2015 के लिये मामूली 0.2 प्रतिशत और 2016 तथा 2017 दोनों के लिये 0.1 प्रतिशत कम किया है. विश्व बैंक की यह रिपोर्ट हर छह माह में जारी की जाती है.

रिपोर्ट में कहा गया है, हालांकि, भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था का चमकता आकर्षक स्थान बना रहेगा क्योंकि चीन की अर्थव्यवस्था में और गिरावट की आशंका है. भारत समूचे एशिया क्षेत्र की प्रभावशाली अर्थव्यवस्था है और इसके इस साल में 7.8 प्रतिशत वृद्धि हासिल करने की उम्मीद है. अगले दो साल के दौरान इसके 7.9 प्रतिशत वृद्धि हासिल करने की उम्मीद है. विश्व बैंक का अनुमान है कि 2015 में चीन की अर्थव्यवस्था में 6.9 प्रतिशत की अनुमानित वृद्धि रहने की उम्मीद है.

इससे पहले विश्व बैंक ने जून में जो अनुमान लगाया था ताजा अनुमान उससे 0.3 प्रतिशत कम है. रिपोर्ट के अनुसार चीन की आर्थिक वृद्धि वर्ष 2016 में 6.7 प्रतिशत और उसके बाद 2017 और 2018 दोनों साल में 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola