चीन के बाजारों में कारोबार रुका, शेयरों में सात प्रतिशत गिरावट से लगा ‘सर्किट ब्रेकर''

Updated at : 07 Jan 2016 12:36 PM (IST)
विज्ञापन
चीन के बाजारों में कारोबार रुका, शेयरों में सात प्रतिशत गिरावट से लगा ‘सर्किट ब्रेकर''

शंघाई : चीन के शेयर बाजारों में आज कारोबार शुरू होने के आधा घंटे से भी कम समय के भीतर यह बंद हो गया. शेयरों में सात प्रतिशत से अधिक गिरावट आगयी जिसकी वजह से स्वत: ही ‘सर्किट ब्रेकर’ लागू हो गया. चीन की मुद्रा युआन के अवमूल्यन से शेयरों में गिरावट आयी है. शंघाई […]

विज्ञापन

शंघाई : चीन के शेयर बाजारों में आज कारोबार शुरू होने के आधा घंटे से भी कम समय के भीतर यह बंद हो गया. शेयरों में सात प्रतिशत से अधिक गिरावट आगयी जिसकी वजह से स्वत: ही ‘सर्किट ब्रेकर’ लागू हो गया. चीन की मुद्रा युआन के अवमूल्यन से शेयरों में गिरावट आयी है.

शंघाई शेयर बाजार में जब कारोबाररुका उस समय शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 7.32 प्रतिशत यानी 245.95 अंक गिरकर 3,115.89 अंक पर था. चीन के दूसरे बाजार शेनझेन कंपोजिट इंडेक्स में भी 8.35 प्रतिशत यानी 178.08 अंक टूटकर 1,955.88 अंक पर पहुंच गया. बाजारों में यह गिरावट दुनिया की इस दूसरी सबसे बडी अर्थव्यवस्था की चाल सुस्त पडने की चिंता में आयी है. चीन दुनिया में वस्तुओं का व्यापार करने वाला बड़ा देश है. इसकी अर्थव्यवस्था में गतिविधियां धीमी पड़ने से दुनियाभर के निवेशकों के माथे पर बल पड़ने लगे हैं.

विदेशी मुद्रा की निकासी बढ़ने से चीन की घरेलू मुद्रा पर दबाव बढ़ा है. चीन के केंद्रीय बैंक ने देश की मुद्रा युआन की केंद्रीय दर को अमेरिकी डालर के समक्ष 0.51 प्रतिशत कम कर के 6.5646 युआन प्रति डालर कर दिया. मार्च 2011 के बाद यह डालर के समक्ष युआन की सबसे कम विनिमय दर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola