ePaper

ई-कामर्स साइटों पर एक महीने में बिकेंगे म्यूचुअल फंड: सेबी

Updated at : 30 Dec 2015 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
ई-कामर्स साइटों पर एक महीने में बिकेंगे म्यूचुअल फंड: सेबी

मुंबई: भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन यू के सिन्हा ने आज कहा कि ई-कामर्स प्लेटफार्म पर म्यूचुअल फंड्स एक महीने में प्रभावी हो जाएंगे. इससे संबंधित बाजारों को गहरा करने में मदद मिलेगी.बाजार नियामक ने इन्फोसिस के सह संस्थापक नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है जो इस […]

विज्ञापन

मुंबई: भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन यू के सिन्हा ने आज कहा कि ई-कामर्स प्लेटफार्म पर म्यूचुअल फंड्स एक महीने में प्रभावी हो जाएंगे. इससे संबंधित बाजारों को गहरा करने में मदद मिलेगी.बाजार नियामक ने इन्फोसिस के सह संस्थापक नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है जो इस बात पर विचार करेगी कि म्यूचुअल फंडों की बिक्री इलेक्ट्रानिक्स तरीके से कैसे की जा सकती है.

सिन्हा ने कहा कि समिति इस दिशा में भी काम कर रही है कि कैसे म्यूचुअल फंडों की ई-कामर्स प्लेटफार्म पर बिक्री संभव हो पाए. उन्होंने यहां बंधन बैंक की 600वीं शाखा के उद्घाटन के मौके पर मीडिया से अलग से बातचीत में कहा, ‘‘मेरा अनुमान है कि एक महीने में ई-कामर्स वेबसाइट पर म्यूचुअल फंडों की बिक्री अनुमति दी जाएगी.

” सेबी प्रमुख ने कहा कि भारत में म्यूचुअल फंडों की वृद्धि काफी अच्छी है और ई-कामर्स वेबसाइटों के जरिये खरीदारी करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या भी बढती जा रही है. सिन्हा ने कहा कि इससे युवाओं और उंची आमदनी वाले शिक्षित लोगों को निवेश करने में आसानी होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola