बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर अक्तूबर में घटकर 3.2 प्रतिशत

नयी दिल्ली: आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर अक्तूबर में घटकर 3.2 प्रतिशत पर आ गई है. कच्चे तेल और इस्पात उत्पादन में भारी गिरावट से बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर घटी है. अक्तूबर, 2014 में बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 9 प्रतिशत और इस साल सितंबर में 3.2 प्रतिशत रही थी. आठ बुनियादी उद्योगों…कोयला, […]
नयी दिल्ली: आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर अक्तूबर में घटकर 3.2 प्रतिशत पर आ गई है. कच्चे तेल और इस्पात उत्पादन में भारी गिरावट से बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर घटी है. अक्तूबर, 2014 में बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 9 प्रतिशत और इस साल सितंबर में 3.2 प्रतिशत रही थी. आठ बुनियादी उद्योगों…कोयला, कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली का कुल औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) में 38 प्रतिशत का भारांश है. चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अक्तूबर की अवधि में बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 2.5 प्रतिशत रही है. बीते वित्त वर्ष के पहले सात माह में बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 5.6 प्रतिशत थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




