मर्सिडीज ने भारत में AAMG GTS मॉडल उतारा
Updated at : 24 Nov 2015 4:14 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी मर्सिडीज बेंज ने आज भारत में परफार्मेंस कार खंड में एएमजी जीटी एस मॉडल पेश किया है. इसकी दिल्ली शोरुम में कीमत 2.4 करोड रुपये है. इस कार में 4 लीटर का बाई टर्बो इंजन लगा है. यह इस साल देश में कंपनी की 14वीं पेशकश है. कंपनी […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी मर्सिडीज बेंज ने आज भारत में परफार्मेंस कार खंड में एएमजी जीटी एस मॉडल पेश किया है. इसकी दिल्ली शोरुम में कीमत 2.4 करोड रुपये है. इस कार में 4 लीटर का बाई टर्बो इंजन लगा है. यह इस साल देश में कंपनी की 14वीं पेशकश है. कंपनी ने 2015 में भारत में 15 नए उत्पाद पेश करने की घोषणा की है.
मर्सिडीज बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी रोलैंड फॉल्गर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘एएमजी जीटी एस को भारत में उतारना हमारे द्वारा शीर्ष उत्पादों को भारत में पेश करने का उदाहरण है. हम भारत में अपने वैश्विक पोर्टफोलियो का सबसे प्रतिष्ठित उत्पाद कर रहे हैं.’ मर्सिडीज बेंज फिलहाल देश में 10 एएमजी उत्पादों की बिक्री कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




