ePaper

टाटा मोटर्स को दूसरी तिमाही में 428 करोड रुपये का शुद्ध घाटा

Updated at : 06 Nov 2015 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
टाटा मोटर्स को दूसरी तिमाही में 428 करोड रुपये का शुद्ध घाटा

मुंबई: वाहन कंपनी टाटा मोटर्स को दूसरी तिमाही में 427.79 करोड रपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ. घरेलू बाजार में खराब निष्पादन और चीन में जेएलआर की कमजोर बिक्री आदि कारणों से कंपनी को यह घाटा हुआ.पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में टाटा मोटर्स को 3,290.86 करोड रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था.कंपनी […]

विज्ञापन

मुंबई: वाहन कंपनी टाटा मोटर्स को दूसरी तिमाही में 427.79 करोड रपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ. घरेलू बाजार में खराब निष्पादन और चीन में जेएलआर की कमजोर बिक्री आदि कारणों से कंपनी को यह घाटा हुआ.पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में टाटा मोटर्स को 3,290.86 करोड रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था.कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि आलोच्य तिमाही में उसकी एकीकृत बिक्री 1.14 प्रतिशत बढकर 60,853.03 करोड रुपये की रही जो पिछले साल की इसी अवधि में 60,163.99 करोड रुपये थी.

कंपनी ने कहा कि खराब निष्पादन की वजह चीन में कमजोर बिक्री, प्रतिकूल विनिमय दर व अधिक हृास और जेएलआर इकाई में एमॉरटाइजेशन के मद में खर्च रही.एकल आधार पर टाटा मोटर्स की शुद्ध बिक्री पिछले साल इसी अवधि के 8,657.85 करोड़ रुपयेकी तुलना में बढ कर 10,401.43 करोड रुपये रहा. एकल आधार पर कंपनी का शुद्ध घाटा आलोच्य तिमाही में घटकर 287.47 करोड रुपये रहा, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में उसे 1,845.63 करोड रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola