सर्विस सेक्टर की वृद्धि आठ महीने के उच्चतम स्तर पर

Updated at : 04 Nov 2015 4:02 PM (IST)
विज्ञापन
सर्विस सेक्टर की वृद्धि आठ महीने के उच्चतम स्तर पर

नयी दिल्ली: भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधि अक्तूबर आठ महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गयी. निक्केइ सर्वेक्षण में कहा गया कि ऐसा विनिर्माण उत्पादन में वृद्धि के बावजूद नए कारोबारी आर्डर में उल्लेखनीय बढोतरी के कारण संभव हुआ. नए आर्डर में भारी बढोतरी के बीच निक्केइ बिजनेस एक्टिविटी सूचकांक अक्तूबर में बढकर 53.2 […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधि अक्तूबर आठ महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गयी. निक्केइ सर्वेक्षण में कहा गया कि ऐसा विनिर्माण उत्पादन में वृद्धि के बावजूद नए कारोबारी आर्डर में उल्लेखनीय बढोतरी के कारण संभव हुआ.

नए आर्डर में भारी बढोतरी के बीच निक्केइ बिजनेस एक्टिविटी सूचकांक अक्तूबर में बढकर 53.2 पर पहुंच गया जो सितंबर में 51.3 पर था. यह फरवरी से अब तक का उच्चतम स्तर है.
इस सर्वेक्षण का संकलन करने वाली संस्था मार्किट की अर्थशास्त्री पॉलियाना डी लीमा ने कहा ‘‘सेवा कंपनियों के नए आर्डर में विनिर्माण कंपनियों के मुकाबले भारी बढोतरी दर्ज हुई.” इस बीच विनिर्माण और सेवा दोनों क्षेत्रों का आकलन करने वाली निक्केइ इंडिया मिश्रित पीएमआई उत्पादन सूचकांक अक्तूबर में बढकर 52.6 पर पहंच गया जो सितंबर में 51.5 पर था.सूचकांक का 50 से उपर रहना वृद्धि और इससे कम संकुचन का संकेतक है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola