ICICI बैंक और देना बैंक ने कर्ज किया सस्ता
Updated at : 01 Oct 2015 8:02 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : निजी क्षेत्र के बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने कर्ज की ब्याज दर 0.35 प्रतिशत कीवहीं सार्वजनिक क्षेत्र के देना बैंक ने आज अपनी आधार दर 0.30 प्रतिशत घटाकर 9.70 प्रतिशत कर दी. नयी आधार दर 5 अक्तूबर से प्रभावी होगी. देना बैंक के कार्यकारी निदेशक आर.के. ठक्कर ने कहा, ‘‘ हमारे करीब 80 प्रतिशत […]
विज्ञापन
मुंबई : निजी क्षेत्र के बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने कर्ज की ब्याज दर 0.35 प्रतिशत कीवहीं सार्वजनिक क्षेत्र के देना बैंक ने आज अपनी आधार दर 0.30 प्रतिशत घटाकर 9.70 प्रतिशत कर दी. नयी आधार दर 5 अक्तूबर से प्रभावी होगी.
देना बैंक के कार्यकारी निदेशक आर.के. ठक्कर ने कहा, ‘‘ हमारे करीब 80 प्रतिशत अग्रिम आधार दर से जुडे हैं इसलिए हमारे मार्जिन पर 20-25 आधार अंकों का असर होगा.” हालांकि, बैंक ने बाद के चरण में अपनी जमाओं की ब्याज दर घटाने की योजना बनाई है जिससे मार्जिन में नुकसान की भरपाई की जा सके.
इससे पहले दिन में निजी क्षेत्र के कोटक महिन्द्रा बैंक ने अपनी आधार दर 0.25 प्रतिशत घटाकर 9.50 प्रतिशत की. रिजर्व बैंक द्वारा 29 सितंबर को मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो दर आधा प्रतिशत घटाए जाने के बाद देश का सबसे बडा बैंक एसबीआई, पीएनबी, आईडीबीआई बैंक, बैंक आफ बडौदा, बैंक आफ इंडिया सहित कई बैंक पहले ही अपनी आधार दर में कमी कर चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




